Close Menu
    What's Hot

    बिल्डिंग की पेंटिंग करते समय पांचवीं मंजिल से गिरने से दो…

    December 5, 2025

    It has shaken up the global entertainment industry, buying Warner Bros. Studios for 6.47 trillion rupees.-Aaj Samaaj

    December 5, 2025

    जाने क्या है इन दोनों स्मार्टफोन के बीच का अंतर

    December 5, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Russian President Vladimir Putin ने विज़िटर्स बुक में रुसी भाषा में लिखा विशेष नोट, रूस-भारत के संबंधों पर भी लिखी खास बात

      December 5, 2025

      PM Modi बोले -आठ दशकों में विश्व में अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन भारत-रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही

      December 5, 2025

      वीकली रेस्ट नियम वापस, 1200+ कैंसिल उड़ानों से इंडिगो यात्री 4 दिन से त्रस्त

      December 5, 2025

      रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रेड कार्पेट स्वागत

      December 5, 2025

      जम्मू पुलिस को बड़ी कामयाबी, 30 करोड़ की हेरोइन जब्त

      December 5, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, December 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने की खबर क्या है? सरल भाषा में समझिए, भारत पर इसका असर और नकुसान
    Breaking News

    ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने की खबर क्या है? सरल भाषा में समझिए, भारत पर इसका असर और नकुसान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 10, 2025Updated:April 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    International Desk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीति रिसिप्रोकल टैरिफ़ काफ़ी चर्चा में हैं… इसका सरल मतलब है कि अमेरिका अब भारत, चीन समेत तमाम देशों से आने वाले सामानों पर उतना ही टैक्स लगाएगा, जितना कि वे देश अमेरिकी सामानों पर लगाते हैं। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका भारत और चीन जैसे देशों से बहुत सारा सामान खरीदता है , लेकिन उतना नहीं बेच पाता, जिससे घाटा हो रहा है। इसलिए उन्होंने टैरिफ लगाकर आयात को कम करने और घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने का प्लान बनाया। अब  मान लो आप एक दुकानदार हैं। अगर आप 100 रुपये का सामान बेचते हैं और 150 रुपये का खरीदते हैं, तो आपके पास 50 रुपये का घाटा है। अब आपने फैसला किया कि बाहर से सामान लाने पर 20% टैक्स लगा देंगे, ताकि लोग आपकी दुकान से ज्यादा खरीदें। इससे आपका घाटा कम हो सकता है, लेकिन बाहर वाले दुकानदारों को नुकसान होगा। यही ट्रंप की सोच है!

    • कब से लागू हुआ? 5 अप्रैल 2025 से सभी देशों पर 10% का बेस टैरिफ शुरू हो गया, और 9 अप्रैल 2025 से अलग–अलग देशों के हिसाब से टैरिफ बढ़ा दिए गए।
    • भारत पर टैरिफ कितना? भारत से आने वाले सामानों पर 26% का टैरिफ लगाया गया है। पहले यह 2.5% से 3% के आसपास था, जो अब काफी बढ़ गया है। (हालांकि शुरुआत में 27% की बात थी, लेकिन बाद में इसे 26% कर दिया गया।)
    • दूसरे देशों पर टैरिफ: चीन पर 34%, वियतनाम पर 46%, यूरोप पर 20%, और कई अन्य देशों पर भी अलग–अलग दरें हैं।

    ट्रंप ने दावा किया कि भारत जैसे देश अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैरिफ (लगभग 52%) लगाते हैं, इसलिए यह कदम “न्याय” के लिए है।

    अब जान लेते हैं कि इससे भारत पर क्या असर होगा?

    ट्रंप के इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था पर मिला–जुला असर पड़ सकता है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं:

    1. भारत अमेरिका को दवाइयाँ), ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, और टेक्सटाइल जैसे सामान निर्यात करता है। 26% टैरिफ की वजह से इनकी कीमत अमेरिका में बढ़ जाएगी, जिससे मांग कम हो सकती है। 

    मांग कम होने से क्या होगा? 

    मांग कम होने का मतलब है कि लोग किसी सामान या सेवा को कम खरीद रहे हैं। इससे कई चीजें प्रभावित होती हैं, जो इस तरह से समझ सकते हैं:

    सबसे पहले

    1. उत्पादन में कमी का ख़तरा:
      • जब लोग कम सामान खरीदते हैं, तो कंपनियों को कम माल बनाना पड़ता है।
      • उदाहरण: अगर ट्रंप के टैरिफ की वजह से अमेरिका में भारत के हीरे–जवाहरात की मांग कम हो गई, तो भारत के हीरा व्यापारी कम हीरे काटेंगे या बनाएंगे।
    2. 2 रोजगार पर असर:
      • उत्पादन कम होने से कारखानों में काम कम हो जाता है, और नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं। युवाओं के सामान नौकरियों का संकट पहले से खड़ा है ऐसे में अगर माँग घटी तो ये संकट और बड़ा हो सकता है..
      • उदाहरण के तौर पर , अगर मोबाइल फोन की मांग घटे, तो फैक्ट्रियों में कामगारों को छुट्टी या नौकरी से निकाला जा सकता है।
    3. कीमतों में बदलाव:
      • मांग कम होने से कंपनियां अपनी लागत बचाने के लिए कीमतें कम कर सकती हैं, लेकिन अगर कच्चा माल महंगा हो, तो कीमतें बढ़ भी सकती हैं।
      • उदाहरण: अगर कपड़े की मांग कम हुई, तो दुकानदार सेल लगा सकते हैं, लेकिन अगर सूत महंगा हुआ, तो फिर भी कीमतें ऊपर जा सकती हैं।
    4. अर्थव्यवस्था पर असर:
      • अगर मांग लंबे समय तक कम रही, तो पूरा बाजार धीमा पड़ सकता है। लोग कम खर्च करेंगे, जिससे कंपनियों का मुनाफा कम होगा और अर्थव्यवस्था कमजोर हो सकती है।
      • उदाहरण: अगर भारत का निर्यात कम हुआ, तो सरकार को टैक्स कम मिलेगा, और विकास धीमा हो सकता है।
    5. उद्योगों को नुकसान:
      • खास तौर पर उन उद्योगों को नुकसान होगा, जिनका निर्यात ज्यादा है। जैसे ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, और टेक्सटाइल।
      • लेकिन टेक्सटाइल जैसे कुछ क्षेत्रों  को फायदा भी हो सकता है, अगर ज़्यादा टैरिफ़ वाले दूसरे देशों की मांग भारत की ओर शिफ्ट हो जाए।

    अब सरकार को क्या करना चाहिए

    • सरकार मांग बढ़ाने के लिए नई योजनाएँ बना सकती है, जैसे सब्सिडी देना या यूरोप जैसे नए बाजार तलाशना।
    • उदाहरण: भारत सरकार पीएलआई यानी उत्पादन प्रोत्साहन योजना के तहत कंपनियों को मदद दे रही है ताकि वे घरेलू मांग को बढ़ाएँ।

    ट्रंप के 26% टैरिफ से भारत को कुछ नुकसान होगा, खासकर निर्यात और कुछ उद्योगों में, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। भारत को मौका भी मिल सकता है अगर वह अपनी आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करे और अमेरिका के साथ सौदा कर ले। फिर भी, अगर व्यापार युद्ध बढ़ा, तो महंगाई और आर्थिक अस्थिरता का खतरा रहेगा। सरकार और उद्योग को मिलकर रणनीति बनानी होगी। 

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली जुडो काउंसिल के नए नेतृत्व का ऐलान, कर्नल राजपाल सिंह बने अध्यक्ष, महासचिव चुने गए नवीन चौहान
    Next Article दिल्ली में इस बेतुके नियम के चलते लाखों रुपए रिश्वत देने को मजबूर मकान मालिक, बिजली मीटर नहीं मिलते
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Russian President Vladimir Putin ने विज़िटर्स बुक में रुसी भाषा में लिखा विशेष नोट, रूस-भारत के संबंधों पर भी लिखी खास बात

    December 5, 2025

    PM Modi बोले -आठ दशकों में विश्व में अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन भारत-रूस मित्रता एक ध्रुव तारे की तरह बनी रही

    December 5, 2025

    वीकली रेस्ट नियम वापस, 1200+ कैंसिल उड़ानों से इंडिगो यात्री 4 दिन से त्रस्त

    December 5, 2025

    रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रेड कार्पेट स्वागत

    December 5, 2025

    जम्मू पुलिस को बड़ी कामयाबी, 30 करोड़ की हेरोइन जब्त

    December 5, 2025

    Russian President Vladimir Putin arrives in Delhi, 23rd India-Russia Annual Summit on Friday-Aaj Samaaj

    December 5, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बिल्डिंग की पेंटिंग करते समय पांचवीं मंजिल से गिरने से दो…

    By श्वेता चौहानDecember 5, 2025

    Punjab News: जालंधर में कूल रोड पर पंजाब नेशनल बैंक की बिल्डिंग में पेंट का…

    It has shaken up the global entertainment industry, buying Warner Bros. Studios for 6.47 trillion rupees.-Aaj Samaaj

    December 5, 2025

    जाने क्या है इन दोनों स्मार्टफोन के बीच का अंतर

    December 5, 2025
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.