न्यूयॉर्क : भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला हुआ है। न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के मुताबिक सुबह 11 बजे चौटाउक्वा इंस्टीटयूशन में हमलावर तेजी से मंच पर दौड़ा और सलमान रुश्दी और इंटरव्यूअर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू रुश्दी के गर्दन पर लगी है। वहीं इंटरव्यूअर के सिर पर हल्की चोट आई है।रुश्दी को एयर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि किताबों को लेकर रुश्दी के खिलाफ कई बार फतवा जारी हो चुका है। हमले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला, चाकुओं से गोदकर किया घायल
Previous Articleदेश में PM मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर जनता की पहली पसंद कौन?

प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment