Delhi News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में फिर से गैंगवार, 2 कैदी गंभीर रूप से ज़ख्मी, अस्पताल में भर्ती कराया गया

 

New Delhi : दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक बार फिर कैदियों के बीच फिर से गैंगवार की खबर आई है। सूत्रों की मानें तो यहां कैदियों के दो गुटों में गैंगवार हुआ है। इस हमले में 2 कैदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जेल केअंदर हुए इस टकराव के बाद जेल परिसर में भारी पुलिस फोर्स पहुंचने की खबर है। आला अधिकारियों ने पहुंचकर हालात को काबू में किया और घायलों को फौरन डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक, 29 मई को दोपहर करीब 12:38 बजे तिहाड़ जेल की सेंट्रल जेल नंबर-1 (वार्ड नंबर-2) में कुछ कैदियों ने अंडर ट्रायल कैदी राहुल उर्फ पवन पुत्र संत राम पर ताबड़तोड़ चाकू, हाथ से बनी सूआ और खपरैल से हमला कर दिया, जिससे बंदी घायल हो गया। वहीं अंडर ट्रायल कैदी आलोक उर्फ विशाल पुत्र मनोज गिरी (जो हमलावरों में से था) ने घटना के बाद खुद को भी चोटिल कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक दोनों तिहाड़ जेल में इन गुटों के कैदियों में टकराव था और सोमवार को यह आमने सामने आते ही संघर्ष में बदल गया। दोनों अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं। कैदियों ने तिहाड़ जेल के अंदर बनाए गए नुकीले सुए से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस घटना के बाद जेल के भीतर हड़कंप मच गया। बताया जे रहा है कि दोनों ही गुटों के कैदी संगीन मामलों में विचाराधीन हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन