Delhi: दिल्ली में DU के छात्र की चाकू मारकर हत्या, गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था विवाद, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया




Delhi News:रविवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट की साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की मानें तो दोनों लड़कों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक लड़के का नाम निखिल है। वह पश्चिम विहार का रहने वाला था और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से पॉलिटिकल साइंस में BA (ऑनर्स) कर रहा था। पुलिस ने सोमवार सुबह दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।

निखिल की महिला दोस्त को एक युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। निखिल ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद निखिल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि यह घटना कॉलेज के गेट के बाहर हुई। बाइक पर सवार करीब चार लड़के आए और उन्होंने निखिल के सीने में चाकू घोंप दिया।


पुलिस के मुताबिक, निखिल की आरोपी छात्र के साथ एक हफ्ते पहले बहस हुई थी। जिसके बाद युवक बदला लेने की बात कहकर चला गया और रविवार सुबह दोस्तों संग बाइक से कॉलेज पहुंचा और गेट पर निखिल की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरों से की और सोमवार सुबह दो लड़को को अरेस्ट किया है। पुलिस द्वारा बरामद CCTV कैमरे से फुटेज में आरोपी को दोपहिया वाहनों पर भागते हुए दिखाया गया है। साउथ वेस्ट दिल्ली के DCP मनोज सी ने बताया, दो आरोपियों को पकड़ा गया है। एक की पहचान BA फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले छात्र राहुल के रूप में हुई। वहीं दूसरे का नाम हारून है जो कॉलेज से ड्रॉपआउट है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट की हत्या पर दुख व्यक्त किया। 


वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और  आप के मंत्रियों ने इस घटना पर दुख जताया और कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली के LG वीके सक्सेना पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी को चिट्टी लिखी। और दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ ही दिल्ली के लोगों की सुरक्षा का किया ज़िक्र , कहा दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन