Chandrayaan 3 LIVE updates: चंद्रयान-3 की लैंडिंग में महज़ कुछ ही घंटे बाकी, लैंडिंग के साथ ही भारत रचेगा इतिहास, मिशन की सफलता के लिए देशभर में हवन-पूजा



Chandrayaan-3 Landing updates:चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत के इतिहास रचने में कुछ ही घंटों का इंतजार है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल आज शाम चंद्रमा की सतह पर उतरने के लिए तैयार है. उम्‍मीद की जा रही है कि लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच देगा. ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.

इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा. चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग' कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग' 

चंद्रयान-3 मिशन पर बेंगलुरु स्थित नेहरू तारामंडल के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आनंद ने कहा, 'यह चंद्रयान-3 लैंडर का मॉडल है जो आज चंद्रमा पर उतरेगा। अवतरण के दौरान लैंडर की लैंडिंग एक कठिन प्रक्रिया है। ISRO इस मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस मिशन में चंद्रयान-2 में आने वाली सभी तकनीकी कठिनाइयों का समाधान किया गया।

बता दें कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग की तैयारी पूरी होने के साथ ही बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स में कुर्सियां लग चुकी हैं। इसरो ने ट्वीट कर बताया है कि सब कुछ तैयार है। शाम साढ़े 5 बजे से चंद्रयान की लैंडिंग को लाइव किया जाएगा। इसरो आज शाम 5.20 बजे से चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण शुरू करेगा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है. चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगेंगे. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था.


वहीं चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडींग के लिए देशभर में हवन पूजा चल रहे हैं। जहां ओडिशा में चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए लोगों ने भुवनेश्वर की एक मस्जिद में नमाज़ अदा की। तो वहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में विशेष अरदास में शामिल हुए। इसके अलावा राजस्थान के सीएम सीएम अशोक गहलोत ने मून मिशन पर कहा कि हमने बच्चों को सीएम हाउस में आमंत्रित किया है जहां हम इसे (लाइव स्ट्रीमिंग) देखेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन