हरियाणा में बीजेपी ने किया संगठन का विस्तार, जवाहर यादव को मिली ये जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठन की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की ओर से 6 मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।


इसके साथ ही मुख्य प्रवक्ता, आईटी प्रमुख और आईटी सह-प्रमुख के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे जवाहर यादव को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि आईटी प्रमुख आदित्य चावला और सह प्रमुख रोहित सैनी को नियुक्त किया गया है।


आपको बता दें कि दादरी से सुखविंद्र मांडी को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। पंचकुला से योगेन्द्र शर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम विधायक सत्यप्रकाश जरावता को एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। 


गुरुग्राम से उषा प्रियदर्शी को महिला मोचा, यमुनानगर से कर्णदेव कंबोज को ओबीसी मोर्चा और नूंह से अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जॉन मोहम्मद को जिम्मेदारी दी गई है।


देखें लिस्ट

bjp






source https://www.nayaharyana.com/2024/01/haryana-bjp-extend-party-in-haryana-see-list.html

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

विज्ञापन

विज्ञापन