Close Menu
    What's Hot

    युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

    January 21, 2026

    Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

    January 21, 2026

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    January 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

      January 21, 2026

      Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

      January 21, 2026

      ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026

      अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

      January 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, January 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Aligarh News: 22 शहीद नायकों का सम्मान, उत्तर प्रदेश के मंत्री-सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने समारोह में लिया हिस्सा
    Breaking News

    Aligarh News: 22 शहीद नायकों का सम्मान, उत्तर प्रदेश के मंत्री-सांसद सहित कई गणमान्य लोगों ने समारोह में लिया हिस्सा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    Aligarh, Uttar Pradesh : अलीगढ़ में 23 जुलाई को स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों के सम्मान में  क्रान्तितीर्थ समारोह की कड़ी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। .ह समारोह स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों की वीरगाथा को देश की आम जनता के सामने लाने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित किए जा रहे। यह कार्यक्रम बलिदानों की नगरी अलीगढ़ स्थित धर्म समाज महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, मुख्य वक्ता एवं सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, संस्कार भारती के अखिल भारतीय संरक्षक बांके लाल गौर, जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर, सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च और डेवलपमेंट एंड चेंज (सी.ए.आर.डी.सी) की निदेशक अमृता शिल्पी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे । समारोह में 22 शहीद नायकों की वीरांगनाओं एवं वीर सैनिकों को सम्मानित करने के साथ ही उनकी गाथाओं को याद किया गया।  समारोह का आयोजन संस्कार भारती की अलीगढ ईकाई द्वारा किया गया ।

    जानकारी हो कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए हजारों वीर सिपाहियों और क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की भेंट चढ़ा दी । लेकिन उनकी गाथाओं को इतिहास के पृष्ठों में स्थान नहीं मिला । स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों की वीरगाथा को आम जनता के सामने लाने का बीड़ा उठाया है। केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी) ने और इसमें संस्कार भारती सहयोगी की भूमिका में है । आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर क्रान्तितीर्थ श्रृंखला का आयोजन संस्कृति मंत्रालय एवं सीएआरडीसी द्वारा गुमनाम एवं अल्पज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सामने लाने के लिए पूरे देश में किया जा रहा है । इसी कड़ी में अलीगढ में आयोजित समारोह में आज में 22 शहीद नायकों की वीरांगनाओं एवं वीर सैनिकों को सम्मानित किया गया । समारोह में सुनील कौशल, संघ के विभाग प्रचारक गोविंद जी महानगर सह संघ चालक देवेंद्र जी (हनुमान), नगर प्रचारक विक्रांत जी, रतन जी, योगेश जी युग, प्रदीप, महानगर अध्यक्ष डा विवेक सारस्वत, विभाग सर संघचालक राजकुमार जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  समारोह के मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज का कार्यक्रम भारत देश को आज़ाद कराने वाले जाने-अनजाने क्रान्तिवीरों, आज़ादी के रणबांकुरों को नमन करने का कार्यक्रम है। हमें यह आज़ादी बड़े ही त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। समूचा देश ज्ञात-अज्ञात सपूतों को नमन करता है। समारोह के मुख्य वक्ता एवं सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि हर देश को अपनी विरासत पर अभिमान होना चाहिए। अंग्रेजों ने अपनी कुटिल नीतियों से निरन्तर ही भारत की क्षमता को कमजोर किया। ढाका की मलमल, नमक की खेती सहित कई उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने बताया कि ब्रिटिश सत्ता ने भारत के स्वाभिमान को नष्ट करने का काम किया, लेकिन हमारे वीरों ने अंततः ब्रिटिश सत्ता को भारत से जाने के लिए मजबूर कर दिया । 

    समारोह में सीएआरडीसी की निदेशक अमृता शिल्पी ने क्रांतितीर्थ कार्यक्रम की प्रस्तावना को दर्शकों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद कराने के लिए मेरठ से बही हवा अलीगढ़ में पहुंचकर आंधी बन गयी थी। क्रांति तीर्थ जाने-अनजाने राष्ट्र भक्तों, जिन्होंने राष्ट्र प्रेम और देश को आज़ाद कराने में अपनी जान की बाजी ही नहीं, बल्कि सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनको नमन करने का कार्यक्रम है। 

    क्रांति तीर्थ समारोह संस्कार भारती के अखिल भारतीय संरक्षक बांके लाल गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र आशुतोष भटनागर, एमएलसी डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा, विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण और विचार परिवार के माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे। क्रांति तीर्थ कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल द्वारा किया गया। समारोह के संयोजक अनिल नवरंग एवं सह संयोजक अनिल राज गुप्ता रहे ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi : सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सत्येंद्र जैन को राहत, अंतरिम जमानत पांच सप्ताह के लिए बढ़ाई
    Next Article Delhi: केजरीवाल सरकार को SC से झटका, SC ने कहा- विज्ञापन पर 1000 करोड़ खर्चे, RRTS के लिए दो महीने में 415 करोड़ दें
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

    January 21, 2026

    Sunita Williams: कई देश चांद और अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे: सुनीता विलियम्स

    January 21, 2026

    ईरान सेना जनरल की ट्रंप को सीधी चेतावनी

    January 21, 2026

    अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

    January 21, 2026

    अमेरिका में ट्रंप का विरोध, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

    January 21, 2026

    अध्यक्ष बनते ही एक्शन में आए नितिन नवीन

    January 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

    By श्वेता चौहानJanuary 21, 2026

    कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा से साल 2025 में हुआ था तलाकYuzvendra Chahal…

    Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी

    January 21, 2026

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    January 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.