केरल :केरल के कई इलाके भारी बारिश के चलते बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बरसात के बीच जंगल में फंसी तीन गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू टीम से सुरक्षित बाहर निकाला है। ये महिलाएं जंगल के बीचोबीच भारी बारिश के चलते फंस गई थीं। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और पुलिस की मदद से उन्हें कॉलोनी तक पहुंचाया गया। तीन में से एक महिला ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसने जंगल में ही बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों ही सुरक्षित हैं। अन्य दो महिलाएं 6 और 7 महीने की गर्भवती हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने तीनों को आश्वस्त किया और बाद में उन्हें चालकुडी तालुक अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
Kerala Rain: भारी बारिश के बीच केरल के जंगलों में फंसी 3 गर्भवती महिलाएं
Previous Articleझांसी में यात्रियों ने एक बस का नाम रखा ‘पति-पत्नी’ एक्सप्रेस

प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment