Close Menu
    What's Hot

     वर्ल्ड कप में फिर भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश

    February 15, 2026

    आखिरी ओवर में धमाका, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का टारगेट

    February 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश

      February 15, 2026

      बांग्लादेश में नए पीएम के शपथग्रहण में नहीं जाएंगे मोदी, भारत की ओर से ओम बिरला संभालेंगे मोर्चा

      February 15, 2026

      चुनाव में भारी जीत के बाद नारायणगंज में बीएनपी के कार्यालय में आग लगाई

      February 15, 2026

      रक्षा मंत्री ईशा योग सेंटर में मनाएंगे महाशिवरात्रि, सोमवार सुबह तक चलेगा त्योहार

      February 15, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

      February 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, February 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Nainital: नैनीताल में क्रांतितीर्थ समारोह का आयोजन, 16 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान
    Breaking News

    Nainital: नैनीताल में क्रांतितीर्थ समारोह का आयोजन, 16 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    Naninital, Uttrakhand: नैनीताल में 12 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों की वीरगाथा को आम जनता के सामने लाने के उद्देश्य से देश में आयोजित किए जा रहे क्रान्तितीर्थ समारोह की कड़ी में एक भव्य समारोह का आयोजन नैनीताल स्थित गोवर्धन हाल मल्लीताल में संपन्न हुआ .समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुरेंद्र बरगली, मुख्य वक्ता आशुतोष भटनागर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कैप्टन रविंद्र नयाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। क्रांति तीर्थ आयोजन समिति नैनीताल एवं सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज द्वारा आयोजित समारोह में 16 वीर क्रांतिकारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया  

    समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बांकेलाल कंसल, डूंगर सिंह विष्ट, सीतावर पंत, नर सिंह विष्ट, किशोरीलाल शाह, श्यामलाल वर्मा, देवीलाल वर्मा, विषन सिंह, मोहन लाल साह, लक्ष्मी शाह, इंद्र सिंह नयाल, पीताम्बर दत्त पंत, मथुरा दत्त जोशी, केदारनाथ सिंह, पूरनलाल शाह एवं देवीलाल शाह के परिजनों ने हिस्सा लिया, जिनका सम्मान शॉल, सम्मान पत्र एवं भारत माता का चित्र भेंटकर किया गया.

    जानकारी हो कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए हजारों वीर सिपाहियों और क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की भेंट चढ़ा दी लेकिन उनकी गाथाओं को इतिहास के पृष्ठों में स्थान नहीं मिला . स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों की वीरगाथा को आम जनता के सामने लाने का बीड़ा उठाया है-केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी) ने और इसमें संस्कार भारती सहयोगी की भूमिका में है. ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर क्रान्तितीर्थ श्रृंखला का आयोजन संस्कृति मंत्रालय एवं सीएआरडीसी द्वारा गुमनाम एवं अल्पज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सामने लाने के लिए पूरे देश में किया जा रहा है. 

    शनिवार को नैनीताल में आयोजित समारोह में मुख्य वक्ता एवं जम्मू एंड कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हो चुके शहीदों को याद किया। उन्होंने बताया कि भारत ने कभी भी गुलामी को स्वीकार नहीं किया। देशभक्त वीर कई सदियों से बाहरी आक्रांताओं का प्रतिकार करते रहे। इसलिए हमें उन शहीदों को भी याद करने की आवश्यकता है, जिनका सरकारों द्वारा कभी चिन्हीकरण नहीं हो पाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विधायक सरिता आर्या ने आयोजन समिति की इस पहल की सराहना की। समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं भारतीय सहित सैनिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन किया गया.

    कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक अरविंद सिंह पडियार ने किया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार, कमल कुनियाल, मोहन जोशी, चंदन जोशी, जयवर्धन कांडपाल, हरीश राणा, सरस्वती खेतवाल, मोहित रौतेला, मोहित शाह, आनंद बिष्ट, नवीन भट्ट, उमेश बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, बिशन सिंह मेहता, मुक्ता चौधरी, जगदीश तिवारी, विमला अधिकारी, कविता गंगोला, भूपेंद्र बिष्ट, जीवंती भट्ट, तारा राणा, मीरा बिष्ट आदि उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMainpuri: मैनपुरी में आयोजित क्रांतितीर्थ समारोह में 150 स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों का सम्मान
    Next Article Kashipur/Haldwani: स्वतंत्रता संग्राम के वीरों से प्रेरणा लेने का आह्वाहन, काशीपुर एवं हल्द्वानी में सम्मानित हुए वीर सेनानियों के वंशज
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश

    February 15, 2026

    बांग्लादेश में नए पीएम के शपथग्रहण में नहीं जाएंगे मोदी, भारत की ओर से ओम बिरला संभालेंगे मोर्चा

    February 15, 2026

    चुनाव में भारी जीत के बाद नारायणगंज में बीएनपी के कार्यालय में आग लगाई

    February 15, 2026

    रक्षा मंत्री ईशा योग सेंटर में मनाएंगे महाशिवरात्रि, सोमवार सुबह तक चलेगा त्योहार

    February 15, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं बधाई एवं शुभकामनाएं

    February 15, 2026

    पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

     वर्ल्ड कप में फिर भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    By परवेश चौहानFebruary 15, 2026

    IND vs PAK Match Full Highlights: ICC T20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच रविवार को…

    भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत चाहता है बांग्लादेश

    February 15, 2026

    आखिरी ओवर में धमाका, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 रन का टारगेट

    February 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.