Close Menu
    What's Hot

    Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

    October 17, 2026

    BCCI ने शेयर किया आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी का वीडियो, कहा- फिर से देखें 19 चौकों और 8 छक्कों की पारी

    October 17, 2026

    ‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

      October 17, 2026

      कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

      October 17, 2026

      ‘रिजिम चेंज’ वाले बयान पर सरकार सख्त, रिजिजू ने चेताया, कहा- कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है

      October 17, 2026

      Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकियों को मार गिराया | National

      October 17, 2026

      FSSAI Action: प्रियागोल्ड बिस्किट में मिला पशु चारा वाला चोकर ! FSSA ने कंपनी का लाइसेंस किया निलंबित | National

      October 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»फुटपाथ पर मछली और मुर्गा बेचना तहबाजारी नहीं, MCD ने कहा- ऐसा करने वाले ‘आदतन अपराधी’, शेख सराए में भी उठी मांग
    Breaking News

    फुटपाथ पर मछली और मुर्गा बेचना तहबाजारी नहीं, MCD ने कहा- ऐसा करने वाले ‘आदतन अपराधी’, शेख सराए में भी उठी मांग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     दिल्ली : MCD ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में पेश अपनी रिपोर्ट में फुटपाथ पर मांस-मच्छी और मुर्गा बेचने वालों को ‘आदतन अपराधी’ बताया. शकूरपुर जेजे कॉलोनी के फुटपाथ पर निगम ने कहा है कि, ऐसे कारोबार को तहबाजारी में नहीं गिना जाता और न ही इसमें स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के तहत आजीविका संरक्षण की मांग करने का अधिकार है. वेटनरी सर्विसेज डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर ने एनजीटी के 23 नवंबर, 2023 के आदेश के अनुपालन में दायर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) में ये बात कही है. एटीआर के मुताबिक, खुले में मुर्गा-मछली बेचना स्ट्रीट वेंडर्स (प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट-2014) के दायरे में नहीं आता. मांस, मछली और मुर्गा बेचने के लिए अलग नीति है और उसके विरुद्ध की जाने वाली बिक्री डीएमसी एक्ट के सेक्शन 415 का उल्लंघन है.

    फुटपाथ पर मुर्गा-मछली की बिक्री तहबाजारी में नहीं गिनी जाती


    दावा किया कि खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर मुर्गा-मछली की बिक्री तहबाजारी में नहीं गिनी जाती. ऐसा करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट में लाभ नहीं ले सकते. वरिष्ठ अधिकारी ने साफ किया कि मांस-मछली और मुर्गा बेचने के लिए आवेदक को मीट शॉप लाइसेंस पॉलिसी के तहत लाइसेंस लेना होता है. एमसीडी ने कहा कि उसके वेटनरी सर्विसेज डिपार्टमेंट के तहत मीट शॉप का लाइसेंस देने और उसके रिन्यूअल के लिए जो नियम बने हैं, उनमें खुले आसमान के नीचे मीट बेचने के लिए लाइसेंस देने का कोई प्रावधान नहीं है. बल्कि ऐसे करने पर जुर्माना देना होता है. सामान भी जब्त हो सकता है. इसीलिए एमसीडी शकूरपुर, जेजे कॉलोनी में विवादित जगह पर अनधिकृत तरीके से मीट बेचने वालों को लाइसेंस नहीं दे सकती.

    MCD ने NGT को ब्यौरा दिया

    निगम ने इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ की गई संयुक्त कार्रवाई का ब्यौरा भी रखा. ऐसी दो दुकानों को बंद करने और रेलवे लाइन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का दावा किया. अतिक्रमण करने वालों पर लगाए गए जुर्माने की जानकारी देते हुए एमसीडी ने ट्रिब्यूनल से यह भी कहा कि संबंधित जगह पर अवैध रूप से मीट बेचने वाले ‘आदतन अपराधी’ हैं. इसीलिए स्थानीय पुलिस और रेलवे से मदद मांगी गई है. 


    एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स ने दी है याचिका


    एनजीटी ने एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स की याचिका पर डीपीसीसी, एमसीडी और डीआरएम, दिल्ली डिवीजन से जवाब मांगा था. संगठन ने शकूरपुर जेजे कॉलोनी के फुटपाथों पर अवैध रूप से मीट की बिक्री चलने और इससे इलाके में प्रदूषण बढ़ने और स्थानीय लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचने का दावा किया.


    शेख सराए में भी उठी मांग

    MCD की ओर से NGT में पेश की गई इस रिपोर्ट के बाद राजधानी दिल्ली में सड़क या फुटपाथ पर मास, मछली की दुकानें लगाने वालों में हड़कंप मच गया है. दक्षिण दिल्ली के शेख़ सराए फ़ेज़ वन में भी कुछ महीनों से फुटपाथ पर मास मछली की ओपन दुकानें खोल दी गई हैं जो लगातार बढ़ती जा रही हैं. स्थानीय लोग कई बार इस फुटपाथ को ख़ाली कराने को लेकर एमसीडी में शिकायत कर चुके हैं. इसके अलावा जगदंबा कैंप के बाहर CGHS डिस्पेंसरी के आगे फुटपाथ और सड़क पर मास-मछली की दुकानें खुली हुई हैं जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है. स्थानीय RWA ने निगम से मांग की है कि इन फुटपाथों को तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए.

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana Board Exams 2024 Admit Cards: आज जारी होंगे हरियाणा बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र, 27 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
    Next Article Aaj Ka Mousum Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन होगी बारिश, 29 फरवरी से कई स्थानों ओलावृष्टि की संभावना
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

    October 17, 2026

    कोलकाता में बड़ा हादसा, पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, कई लोग हुए घायल

    October 17, 2026

    ‘रिजिम चेंज’ वाले बयान पर सरकार सख्त, रिजिजू ने चेताया, कहा- कान खोलकर सुन लो, भारत बांग्लादेश नहीं है

    October 17, 2026

    Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकियों को मार गिराया | National

    October 17, 2026

    FSSAI Action: प्रियागोल्ड बिस्किट में मिला पशु चारा वाला चोकर ! FSSA ने कंपनी का लाइसेंस किया निलंबित | National

    October 17, 2026

    Kota News: कोटा में कोचिंग परिसर में दो नाबालिगों के बीच मारपीट, टॉय गन के बट से एक छात्र का सिर फूटा | National

    October 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Gujarat News: गुजरात के भरूच में फार्मा केमिकल कंपनी में भीषण धमाका, 15 किमी तक सुनाई दी आवाज, 5 मजदूरों की मौत | National

    By अंकित कुमारOctober 17, 2026

    गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मा कंपनी में भीषण विस्फोट की घटना सामने आई…

    BCCI ने शेयर किया आर्यवीर सहवाग की तूफानी पारी का वीडियो, कहा- फिर से देखें 19 चौकों और 8 छक्कों की पारी

    October 17, 2026

    ‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा

    October 17, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.