Close Menu
    What's Hot

    इंडोनेशिया से एफटीए का अमेरिका को होगा लाभ

    March 19, 2026

    क्या अक्षय कुमार के घर भी पहुंची गैस की किल्लत? ट्विंकल खन्ना ने लगाया ऐसा जुगाड़

    March 19, 2026

    Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

      March 19, 2026

      भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

      March 18, 2026

      राज्यों को 10% एक्स्ट्रा एलपीजी कोटा मिलेगा

      March 18, 2026

      राज्यसभा में खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की, देवगौड़ा का जवाब- मेरी कांग्रेस के साथ जबरन शादी कराई गई, इसलिए तलाक लेना पड़ा

      March 18, 2026

      दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बहन के नाम संपत्ति होने की बात से हैवान बना अर्जुन, दिल्ली में ट्रिपल मर्डर के पीछे हैरान करने वाला सच
    Breaking News

    बहन के नाम संपत्ति होने की बात से हैवान बना अर्जुन, दिल्ली में ट्रिपल मर्डर के पीछे हैरान करने वाला सच

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के देवली गांव में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने शादी की सालगिरह के दिन अपने रिटायर्ड सेना अधिकारी पिता, मां और बहन की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें संपत्ति को लेकर विवाद और पिता के साथ खराब संबंध प्रमुख कारण बताए गए हैं।

    संपत्ति विवाद बना हत्या का कारण

    पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन को पता चला था कि उसके पिता राजेश कुमार अपनी संपत्ति बहन कविता के नाम करने वाले हैं। इससे वह बेहद नाराज हो गया। उसने बताया कि पिता अक्सर उसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए दबाव डालते थे, जबकि वह बॉक्सिंग में करियर बनाना चाहता था। एक बार पिता ने सबके सामने उसकी पिटाई भी कर दी थी, जिसके बाद से वह गुस्से में था। इसी गुस्से और संपत्ति विवाद के चलते उसने अपने परिवार को खत्म करने की योजना बनाई।

    सालगिरह का दिन जानबूझकर चुना

    अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसने जानबूझकर माता-पिता की शादी की सालगिरह के दिन इस घटना को अंजाम दिया। उसने पहले से ही घर में रखे धारदार चाकू को छिपाकर रखा था।

    पहले बहन, फिर पिता और मां की हत्या

    घटना वाले दिन सुबह सबसे पहले उसने ग्राउंड फ्लोर पर बहन कविता की हत्या की। इसके बाद वह पहली मंजिल पर माता-पिता के कमरे में पहुंचा। वहां मां वॉशरूम में थी, और इस दौरान उसने पिता की हत्या कर दी। आखिर में उसने मां को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर के बाहर ताला लगाकर मॉर्निंग वॉक पर चला गया।

    पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

    मौके पर पहुंची पुलिस को ताला लगे होने और सीसीटीवी फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में दाखिल न होने से शक हुआ। पूछताछ में अर्जुन ने विरोधाभासी बयान दिए। सख्ती से पूछने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

    सेना अधिकारी थे राजेश कुमार

    मृतकों में 51 वर्षीय राजेश कुमार, उनकी पत्नी कोमल (46) और बेटी कविता (23) शामिल हैं। राजेश कुमार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के निवासी थे और सेना में एनएसजी कमांडो भी रह चुके थे। सात साल पहले सेवानिवृत्त हुए राजेश फिलहाल एक उद्योगपति के पीएसओ के रूप में कार्यरत थे। उनकी बेटी कविता जूडो में ब्लैक बेल्ट धारक थीं।

    एक ताले से खुला राज

    पुलिस के मुताबिक, सुबह अर्जुन ने घर के बाहर ताला लगाकर मॉर्निंग वॉक का नाटक किया। लौटने पर उसने पड़ोसियों को बुलाया और शोर मचाया। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को ताले और हत्या के समय पर शक हुआ।

    संपत्ति विवाद और पारिवारिक कलह की गूंज

    यह घटना संपत्ति विवाद और पारिवारिक तनाव के चलते हुई। आरोपी अर्जुन का बॉक्सिंग में करियर बनाने की जिद और पिता का पढ़ाई के लिए दबाव इस खूनी घटना का मुख्य कारण बने।


    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसैनिकों को 25 लाख रुपए की एक्स-ग्रेसिया देने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब
    Next Article अनिल विज ने दी अंबाला छावनी के लोगों को बड़ी राहत, हर बाधा को करेंगे दूर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

    March 19, 2026

    भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

    March 18, 2026

    राज्यों को 10% एक्स्ट्रा एलपीजी कोटा मिलेगा

    March 18, 2026

    राज्यसभा में खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की, देवगौड़ा का जवाब- मेरी कांग्रेस के साथ जबरन शादी कराई गई, इसलिए तलाक लेना पड़ा

    March 18, 2026

    दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    March 18, 2026

    भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    इंडोनेशिया से एफटीए का अमेरिका को होगा लाभ

    By परवेश चौहानMarch 19, 2026

    US-Indonesia FTA : इंडोनेशिया से एफटीए का अमेरिका को होगा लाभ निकेल और रेयर अर्थ…

    क्या अक्षय कुमार के घर भी पहुंची गैस की किल्लत? ट्विंकल खन्ना ने लगाया ऐसा जुगाड़

    March 19, 2026

    Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

    March 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.