Close Menu
    What's Hot

    एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट

    March 3, 2026

    Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण समाप्त

    March 3, 2026

    हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण समाप्त

      March 3, 2026

      ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प

      March 3, 2026

      भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम

      March 3, 2026

      ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों की मौत

      March 3, 2026

      इजराइल ने तेहरान और बेरूत में किए लक्षित हमले

      March 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हरियाणा में बढ़ता जा रहा है AAP का कुनबा, JJP महासचिव, पूर्व ACP और सरपंच ने थामा AAP का दामन
    Breaking News

    हरियाणा में बढ़ता जा रहा है AAP का कुनबा, JJP महासचिव, पूर्व ACP और सरपंच ने थामा AAP का दामन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     दिल्ली : हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस कड़ी में आम आदमी पार्टी आफिस में पटौदी से पूर्व विधायक और जेजेपी के प्रदेश महासचिव रामबीर सिंह, रिटायर्ड एसीपी महेंद्र सिंह पुनिया और दनौदा गांव के  सरपंच और सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता पुरुषोत्तम शर्मा ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया. सभी को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता, प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई. कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़ भी मौजूद रहे.

    आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि रामवीर सिंह वर्ष 2000 से 2005 तक पटौदी से विधायक रहे हैं. वर्तमान में जननायक जनता दल पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर काम कर रहे थे. वही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी महेंद्र सिंह पुनिया, वर्तमान में एक फाइनेंस कंपनी में चीफ विजिलेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे. वो छात्र जीवन के दौरान भी सक्रिय राजनीति में रहे हैं. 

    इनके अलावा पुरुषोत्तम शर्मा जींद के गांव दनौदा के सरपंच हैं. पिछले 20 साल से सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय हैं. वर्तमान में बादशाहपुर विधायक के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं.  पिछले 10 साल के कार्यकाल में लगभग 5000 पंचायतों में जाने का अनुभव है. इसके साथ ही जींद, हिसार कैथल में खाप पंचायतों में विशेष भूमिका निभाने का सौभाग्य मिला है.

    इस मौक़े पर आप के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि साफ और ईमानदार छवि के नेताओं से पार्टी को हरियाणा में मजबूती मिली है. आम आदमी पार्टी का संगठन प्रदेश में सबसे बड़ा संगठन बनने की ओर अग्रसर है. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर दिल्ली जैसा मॉडल हरियाणा में लागू करना पार्टी का लक्ष्य है. प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म होगा, तभी यहां पर दिल्ली की तरह अच्छे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़कें बन पाएंगी. इसके लिए जरूरी है कि अपराधी और भ्रष्ट छवि के नेताओं को पार्टी से दूर रखा जाए. अन्य पार्टियों के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं. लेकिन पार्टी ऐसे किसी भी नेता को अपने परिवार में शामिल नहीं करेगी, जिसका चरित्र दागदार हो. उन्होंने कहा कि पार्टी में जुडने के लिए प्रदेश के हर उम्र के लोग लगातार उनके संपर्क में है.

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या आप भी Speed चालान से परेशान हैं.. जानिए दिल्ली की अलग-अलग सड़कों पर कितनी है Speed Limit
    Next Article आम जनता के लिए बुरी ख़बर, घरेलू सिलेंडर हुआ और महंगा, जानिए नए सिलेंडर के रेट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण समाप्त

    March 3, 2026

    ईरान बातचीत चाहता है, लेकिन अब देर हो चुकी: ट्रम्प

    March 3, 2026

    भाजपा ने राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम

    March 3, 2026

    ईरान पर इजरायल और अमेरिका की बमबारी तेज, अब तक 787 नागरिकों की मौत

    March 3, 2026

    इजराइल ने तेहरान और बेरूत में किए लक्षित हमले

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान का आईआरजीसी किया तबाह

    March 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट

    By श्वेता चौहानMarch 3, 2026

    Urmila Alias Bindu Case: एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के…

    Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण समाप्त

    March 3, 2026

    हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, विभाग ने किया ये ऐलान

    March 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.