Close Menu
    What's Hot

    अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

    March 12, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

    March 12, 2026

    मेहंदी सेरेमनी में छाया रश्मिका-विजय का प्यार, डांस करते दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

      March 12, 2026

      मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

      March 12, 2026

      दोनों सदनों में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार

      March 12, 2026

      कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

      March 12, 2026

      उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»एक्शन में अनिल विज, बिजली शिकायत केंद्र का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Breaking News

    एक्शन में अनिल विज, बिजली शिकायत केंद्र का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Anil Vij In Action: हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने रविवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के मुख्य कार्यालय में स्थित बिजली शिकायत केंद्र का औचक निरीक्षण किया। विज ने निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर उनकी समस्याओं पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली।

    शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश

    निरीक्षण के दौरान अनिल विज ने बिजली निगम के अधिकारियों को उपभोक्ता शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) मनींदर कादयान को आदेश दिया कि यदि कोई शिकायत 24 घंटे से अधिक लंबित रहती है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।

    चार घंटे से अधिक लंबित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई

    विज ने बिजली निगम कर्मचारियों से कहा कि चार घंटे से अधिक लंबित शिकायतों की तुरंत जांच की जाए और संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस तरह की शिकायतों की रिपोर्ट सीधे उन्हें भेजी जाए।

    बिजली के खंभों की उचित स्थापना के आदेश

    बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विज ने बिजली निगम को निर्देश दिए कि खंभों की स्थापना उचित स्थानों पर की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्रेनेज, सीवर या सड़कों के बीच में लगे खंभों को तुरंत हटाकर सही जगह पर लगाया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो।

    हनुमान कथा के समापन समारोह में हुए शामिल

    बिजली शिकायत केंद्र का निरीक्षण करने से पहले अनिल विज ने माता दरवाजा स्थित संकट मोचन हनुमान धाम में तीन दिवसीय हनुमान कथा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विज ने कहा कि भारत अपनी प्राचीन और समृद्ध सनातन संस्कृति के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को हमेशा सही दिशा दिखाती हैं।

    रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल से मिले, दी शुभकामनाएं

    बाद में विज ने रोहतक के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। गोयल ने विज को बताया कि प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान के बाद फिसलने के कारण उन्हें चोट लगी थी, लेकिन अब वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी हुड्डा, भाजपा प्रदेश सचिव गुलशन भाटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, उद्योगपति राजेश जैन, रेनू डबला और प्रदीप जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। गोयल और उनके समर्थकों ने अनिल विज का सम्मान करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

    source https://www.nayaharyana.com/2025/02/anil-vij-in-action-mode-202555.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana Family Id Update: हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ा बदलाव, जानें कौन-कौन से PPP होंगे रद्द
    Next Article हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 5 फरवरी तक बारिश और ओलावृष्टि के आसार, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

    March 12, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

    March 12, 2026

    दोनों सदनों में आज भी विपक्ष के हंगामे के आसार

    March 12, 2026

    कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

    March 12, 2026

    उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

    March 12, 2026

    देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

    By अंकित कुमारMarch 12, 2026

    Parliament: अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में…

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

    March 12, 2026

    मेहंदी सेरेमनी में छाया रश्मिका-विजय का प्यार, डांस करते दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

    March 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.