Close Menu
    What's Hot

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»केजरीवाल सरकार के इस काम सेे दिल्ली के 22 लाख लोगों को होगा फायदा
    Breaking News

    केजरीवाल सरकार के इस काम सेे दिल्ली के 22 लाख लोगों को होगा फायदा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 28, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार हर घर को नल से 24 घंटे साफ पानी मुहैया कराने की योजना पर काम रही है. इसी दिशा में केजरीवाल सरकार ने चंद्रावल में नया वाटर ट्रीट प्लांट बनाया जा रहा है. 600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह प्लांट अगले एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा. इस प्लांट की क्षमता 477 एमएलडी पानी को ट्रीट करने की होगी. चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट  से राजधानी की 22 लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा. शुक्रवार को दिल्ली जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने चंद्रावल में बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुआयना किया. साथ ही अधिकारियों से डब्ल्यूटीपी को उम्मीदों के अनुरूप बनाने और गुणवत्ता पूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट दिल्ली के सबसे आधुनिक प्लांट्स में से एक है. इस डब्ल्यूटीपी के शुरू होने के बाद दिल्ली के पानी का उत्पादन करने की क्षमता बढ़ जाएगी. डब्ल्यूटीपी की खासियत यह होगी कि यह अमोनिया वाले पानी को भी ट्रीट कर पाएगा. फिलहाल पुरानी टेक्नॉलिजी में लगाए गए  डब्ल्यूटीपी अमोनिया ट्रीट करने में असक्षम हैं, जिसके चलते प्लांट को शटडाउन करना पड़ता है. 


    डब्ल्यूटीपी बंद होने की समस्या का होगा समाधान

     

    वर्तमान में चंद्रावल में दो डब्ल्यूटीपी चल रहे हैं. इनमें से एक प्लांट 35 एमजीडी का है, जो 1940 में बना था. दूसरा प्लांट 55 एमजीडी  का है, जो 1960 में बना था. दोनों प्लांट्स काफी पुराने हो चुके हैं. ऐसे में अभी तक हरियाणा से आने वाले पानी में अधिक अमोनिया लेवल होने पर प्लांट को बंद करने की नौबत आ जाती है, जिससे जल आपूर्ति बाधित हो जाती है. लेकिन चंद्रावल में बनाए जा रहे आधुनिक डब्ल्यूटीपी  के शुरू होने के बाद डब्ल्यूटीपी बंद होने की समस्या का समाधान हो जाएगा. यह डब्ल्यूटीपी उच्च स्तर के अमोनिया कंटेंट (4 पीपीएम तक) को ट्रीट कर सकेगा. इसके अलावा मौजूदा 55 एमजीडी वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी पुनर्विकसित किया जाएगा. चंद्रावल के दोनों डब्ल्यूटीपी से कुल 160 एमजीडी तक पानी का प्रोडक्शन किया जाएगा.

    दिल्ली के सबसे आधुनिक प्लांट्स में एक होगा चंद्रावल डब्ल्यूटीपी

    दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि चंद्रावल डब्ल्यूटीपी दिल्ली के सबसे आधुनिक प्लांट्स में से एक होगा. इस डब्ल्यूटीपी में ओजोनेशन जेनरेशन सिस्टम, ओजोन कॉटेक्ट टैंक, रैपिड ग्रेविटी फिल्ट्रेशन सिस्टम, पम्प हाउस (ट्रीटेड वाटर ट्रांसमिशन पंप्स), केमिकल हाउस और केमिकल डोजिंग सिस्टम की सुविधा होगी. ओजोनेशन और एक्टिव कार्बन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. यह डब्ल्यूटीपी पानी से आर्गेनिक मैटर, बैक्टीरिया और वायरस को भी निकाल सकेगा. पानी के टेस्ट और बदबू को भी ट्रीट करेगा. चंद्रावल डब्ल्यूटीपी पानी की मॉनिटरिंग भी करेगा. यूजीआर यूटिलिटी को मॉनिटर और कंट्रोल करना, पंप यूटिलिटी को मॉनिटर और कंट्रोल करना, कितना पानी किस एरिया में दिया गया और वहां कितना पानी पहुंचा आदि से संबंधित डेटा, डब्ल्यूटीपी की यूटिलिटी कंट्रोल करना आदि को भी मॉनिटर करेगा. डब्ल्यूटीपी में बनने वाले सेंट्रल वॉटर मैनेजमेंट सेंटर में वॉटर ड्रिस्ट्रीब्यूशन, डिमांड और सप्लाई की जानकारी मिलेगी. रीयल टाइम प्रेशर और फ्लो डिस्ट्रिब्यूशन मिल सकेगा.

    अप्रैल 2023 तक डब्ल्यूटीपी का निर्माण कार्य होगा पूरा 

    जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि चंद्रावल के दो डब्ल्यूटीपी से चांदनी चौक, सिविल लाइंस, जामा मस्जिद, सदर बाजार, ईदगाह, करोल बाग, राजेंद्र नगर, नारायणा, पटेल नगर, शादीपुर, मलका गंज को सप्लाई होती है. दोनों डब्ल्यूटीपी काफी पुराने होने की वजह से चंद्रावल में नए डब्ल्यूटीपी की काफी अधिक जरूरत थी. इसी को ध्यान में रखते हुए केजरीवाल सरकार लोगों को स्वच्छ और बेहतर गुणवत्ता वाले पानी की आपूर्ति के लिए चंद्रावल में नए प्लांट का निर्माण कर रही है. प्लांट में नई तकनीक के मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा. कोरोना माहमारी के चलते कुछ समय के लिए निर्माण कार्य बाधित हो गया था. अप्रैल 2023 में डब्ल्यूटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी. साथ ही आधुनिक डब्ल्यूटीपी की वजह से हरियाणा से अमोनिया डिस्चार्ज होने के चलते डब्ल्यूटीपी बंद होने की समस्या से निजात मिलेगी.

    दिल्ली के इन बड़े हिस्सों की जरूरतें होंगी पूरी


    चांदनी चौक, सिविल लाइंस, जामा मस्जिद, सदर बाजार, ईदगाह, करोल बाग, राजेंद्र नगर, नारायणा, पटेल नगर, शादीपुर, मलका गंज आदि.

    दिल्ली के हर घर में 24 घंटे होगी पानी की सप्लाई

    जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अभी भी पानी का एलोकेशन 1994 में बने नियम के आधार पर किया जा रहा है, जिसकी तुलना में आज आबादी काफी बढ़ चुकी है. ऐसे में केजरीवाल सरकार ऐसा सिस्टम बनाने पर जोर दो रही है, जिससे लोगों को घरों में 24 घंटे शुद्ध पानी मिल सके. इसी कड़ी में  दिल्ली के जलाशयों व झीलों को भी जिंदा किया जा रहा है. आबादी को देखते हुए दिल्ली सरकार आने वाले भविष्य के पानी के इंतजाम में है. चंद्रावल डब्ल्यूटीपी काफी अधिक अमोनिया स्तर होने पर भी उसे साफ करेगा, जिसकी वजह से दिल्ली के कई एरिया में पानी की सप्लाई प्रभावित नहीं होगी.


    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में आज से इन निर्धारित रूटों पर चल रहीं 150 इलेक्ट्रिक बसें
    Next Article क्या आप जानते हैं सेक्स लाइफ पर कितना बुरा असर डालती हैं आपकी रोजाना की ये आदतें, तुरंत बदलें
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026

    अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    By अंकित कुमारMarch 7, 2026

    Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल Aaj…

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.