Close Menu
    What's Hot

    राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

    March 7, 2026

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

    March 7, 2026

    CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»केजरीवाल सरकार गर्मी में नहीं होने देगी पानी की किल्लत, दिल्ली जल बोर्ड ने अपग्रेड किए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट
    Breaking News

    केजरीवाल सरकार गर्मी में नहीं होने देगी पानी की किल्लत, दिल्ली जल बोर्ड ने अपग्रेड किए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 28, 2022No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में गर्मी के मौसम में पीने के पानी की समस्या से निपटने के लिए ‘समर एक्शन प्लान 2022’ तैयार किया है. इस संबंध में गुरुवार को जल मंत्री एवं दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने आज दिल्ली सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक की. जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने बैठक में अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य, पानी की लाइनें बिछाने, ट्रीटमेंट प्लांट को दुरुस्त करने जैसे कार्यों को लेकर प्रगति रिपोर्ट मांगी है. 

    इसके साथ ही, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाने के कार्य में सुधार लाने और शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया है. इन सभी कामों की प्रगति पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निगरानी भी रखी जाएगी, ताकि सभी कामों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके. 

    जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने जल उपचार संयंत्रों को नए और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपग्रेड किया है. सिस्टम को कुशल और मजबूत बनाया गया है, ताकि गर्मी में लोगों को पानी की कमी के चलते परेशानी न झेलनी पड़े. लोगों के घरों तक साफ पानी पहुंचाने के साथ- साथ कम से कम समय में शिकायतों को हल करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. दिल्लीवालों के लिए सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले पानी आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने पर्याप्त व्यवस्था की है.

    पानी के उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाकर 1000 एमजीडी किया गया, 65 एमजीडी अधिक पानी की सप्लाई होगी

    पिछले साल की गर्मियों में दिल्ली में 935 एमजीडी पानी सप्लाई की जाती थी. वहीं, इस साल बढ़ती गर्मी के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने पानी का उत्पादन बढ़ाकर 1000 एमजीडी तक करने का लक्ष्य रखा है. यानि की इस बार गर्मी में राजधानी में 65 एमजीडी अधिक पानी की आपूर्ति होगी. इसके साथ ही, पानी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को भी अपग्रेड किया है. 

    हरियाणा से आ रहे पानी की होगी निरंतर निगरानी

    गर्मी के महीनों के दौरान जल उपचार संयंत्रों और संबंधित पंपिंग प्रतिष्ठानों को बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पानी में अमोनिया के उच्च स्तर के कारण वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद होने से रोकने के लिए हरियाणा में निरंतर निगरानी की जाएगी. दरअसल, हरियाणा से आने वाले पानी में कई बार अमोनिया का स्तर बढ़ जाता है. इससे दिल्ली के प्लांट की क्षमता कम हो जाती है और कई इलाकों में पानी का संकट गहरा जाता है. ऐसे में केजरीवाल सरकार इस समस्या से निपटने के लिए एडवांस में तैयार है. इसके लिए नई निगरानी प्रक्रिया तैयार की है, ताकि लोगों को भविष्य में पानी की किल्लत से न जूझना पड़े.

    पानी में अमोनिया के उच्च स्तर के कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद होने से रोकने के लिए जल मंत्री सत्येंद्र जैन व्यक्तिगत रूप से  हरियाणा सरकार के साथ कोआर्डिनेट कर स्थिति की निगरानी करेंगे. उन्होंने बैठक के दौरान गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने के लिए आवश्यक सामग्रियों के स्टॉक की स्थिति और अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की.

    जेजे कॉलोनियों में पाइपलाइन से होगी जलापूर्ति

    दिल्ली की जेजे कॉलोनियों में पाइपलाइन के जरिए वाटर सप्लाई की जाएगी. दिसंबर 2021 तक 1642 कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है. 65 कॉलोनियों में पाइपलाइन के जरिए जल्द ही पानी की आपूर्ति चालू कर ली जाएगी. वहीं, 38 कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है. बता दें सभी जेजे क्लस्टरों में पब्लिक वॉटर हाइड्रेंट व टैंकरों के माध्यम से पानी की सुविधा है. 

    इसके अलावा, सभी जेजे क्लस्टरों में पब्लिक वाटर हाइड्रेंट और टैंकरों के माध्यम से पीने के पानी की सुविधा है. जेजे क्लस्टरों में व्यक्तिगत वाटर कनेक्शन के लिए फेज के हिसाब से काम किया जाएगा. इन इलाकों में पानी की कमी होने पर वाटर टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. लोगों को पानी की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए पानी की पुरानी पाइप लाइनों को बदलकर नई पाइप लाइनें बिछाई गई हैं. साथ ही सभी उपकरणों की मरम्मत कर ली गई है. दिल्ली सरकार की पहले से ही तैयारी होने के चलते गर्मी के मौसम में विभिन्न इलाकों में पानी की आपूर्ति में सुधार होगा.

    जीपीएस के जरिए रखी जा रही है टैंकरों पर निगरानी

    दिल्ली जल बोर्ड की ओर से राजधानी में जीपीएस आधारित टैंकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे टैंकरों की पर्याप्त निगरानी हो रही है. टैंकर किस रूट पर चल रहा है. इसका रियल टाइम पर पता चल जाता है. वह अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचा या नहीं, कब पहुंचा, इसका भी रिकॉर्ड रखा जा रहा है. ज्यादा पारदर्शिता लाने और सेवा की गुणवत्ता सुधारने के मकसद से केजरीवाल सरकार ने सभी टैंकरों में जीपीएस लगवाए है. दिल्ली सरकार ने 10141 फिक्स्ड वाटर सप्लाई पॉइंट को चिन्हिंत किया है. वहीं, जरूरत के हिसाब से रोजाना पानी की सप्लाई वाले स्थान इससे ज्यादा है. इनका शेड्यूल जल्द दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा.  

    गर्मी में जरूरत के हिसाब से पानी की कमी वाले इलाकों में टैंकरों की संख्या व आवाजाही बढ़ाई जाएगी, ताकि पानी की मांग को पूरा किया जा सके. कुल 1198 टैंकर इन इलाकों में पानी की सप्लाई करेंगे. सभी टैंकरों की मॉनिटरिंग डीजेवी हेडक्वॉर्टर के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम से होती है. प्रत्येक वाटर फिलिंग पॉइंट की लोकेशन पर टैंकर फिलिंग कैपेसिटी पर भी नजर रखी जाएगी. कुल 185 टैंकर फिलिंग हाइड्रेंट संचालित किए जाएंगे. 

    वेबसाइट पर उपलब्ध होगी पानी की आपूर्ति के समय की जानकारी

    पीने योग्य पानी के वितरण के लिए भूमिगत जलाशयों और विभिन्न उपकरणों का मेंटीनेंस जल्द ही पूरा किया जाएगा. यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के सभी पंप काम करने की स्थिति में हैं. पुरानी पानी की पाइप लाइनों को बदल दिया गया है. जल वितरण के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए नई पानी की पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं. इससे पानी की आपूर्ति में सुधार होगा. जल आपूर्ति के लिए क्षेत्र के अनुसार समय की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

    ऑनलाइन कर सकते हैं पानी के बिल की जांच

    दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) पोर्टल पर ऑनलाइन पानी के बिल की जांच कर सकते हैं और डीजेबी वेबसाइट पर भुगतान गेट-वे के माध्यम से तुरंत भुगतान कर सकते हैं. मीटर रीडर्स द्वारा ऑनलाइन स्पॉट-रीडिंग, वॉटर मीटर की इमेज कैप्चरिंग और बिल जनरेशन के लिए एंड्रॉइड आधारित मोबाइल टैबलेट भी लॉन्च किया गया है. ऑनलाइन राजस्व प्रबंधन प्रणाली के अलावा, डीजेबी ने एक मोबाइल एप (एम-सेवा) लॉन्च किया था. इस एप के माध्यम से उपभोक्ता अपना पानी का बिल खुद तैयार कर सकेंगे. इसके अलावा बिल तैयार करने के बाद मोबाइल एप के जरिए उसे जमा भी करा सकेंगे. 

    वाटर इमरजेंसी सेंटर करेगा समस्याओं का समधान

    दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर वाटर इमरजेंसी कंट्रोल रूम रोजाना शिकायतों के निवारण के लिए काम कर रहे हैं. इन इमरजेंसी कंट्रोल रूम में शिकायतों के समाधान और निगरानी के लिए पर्याप्त स्टॉफ, संचार सुविधाओं और बेहतर उपकरणों से लगातार मजबूत किया गया है. वरिष्ठ अधिकारी जल आपात स्थितियों का समय-समय पर औचक निरीक्षण भी करेंगे. जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) में 24 घंटे पानी की गुणवत्ता और पीने योग्य पानी के उत्पादन की निगरानी के लिए दिल्ली जल बोर्ड की 9 संयंत्र प्रयोगशालाएं हैं. वजीराबाद, चंद्रवाल और हैदरपुर में ऐसी दो प्रयोगशालाएं और नांगलोई, बवाना व ओखला डब्ल्यूटीपी में एक-एक प्रयोगशाला है. इसके अलावा पानी सप्लाई को लेकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की लिस्ट भी तैयार कर ली है. इसमें पानी न आना, गंदा पानी आना और सीवर फ्लो की समस्याओं को लेकर अलग-अलग तरह की लिस्ट तैयार की गई है.

    आपको बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड के हेडक्वॉर्टर के सेंट्रल कंट्रोल रूम से पानी के टैंकरों की आवाजाही की ऑनलाइन निगरानी की जा रही है. आप किसी भी समय कस्टमर केयर सेंटर के टोल फ्री नंबर 1916 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

    द भारत खबर 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में कोरोना की लहर हुई और तेज़, बीते 24 घंटे में 100 नए कंटेनमेंट जोन
    Next Article दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कोरोना योद्धा के परिवार को सौपी 1 करोड़ रूपये की सम्मान राशि
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

    March 7, 2026

    कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

    March 7, 2026

    भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

    March 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

    By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

    Janhvi Kapoor: राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट एक्ट्रेस का…

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

    March 7, 2026

    CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.