US स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से भड़के चीन ने दक्षिण चीन सागर में मिलिट्री एक्सरसाइज शुरू की है। इस इलाके में ये अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है। इसमें कई वॉरशिप, फाइटर जेट, लंबी दूरी की मिसाइलें और लड़ाकू हेलिकॉप्टर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। चीन ने इस एक्सरसाइज को ‘लाइव फायरिंग’ नाम दिया है.. US स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के अगले दिन चीन ने ताइवान की तरफ 11 मिसाइलें दागी हैं। इनमें से 5 जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में गिरीं। इसके बाद जापान ने चीन से तुरंत मिलिट्री ड्रिल बंद करने के लिए कहा। ये ड्रिल उन 6 जोन के पास चल रही है, जिसे चीन अपना मानता है और कब्जा करने की धमकी देता है। 100 से ज्यादा चीनी फाइटर जेट ताइवान के आसपास मौजूद हैं।
चीन का पारा चढ़ा, दागीं 11 मिसाइलें, पांच जापान के इलाके में जाकर गिरीं

प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment