Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जहांगीरपुरी में फिर पथराव, जाँच करने गई टीम को बनाया निशाना, अब तक 23 लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    जहांगीरपुरी में फिर पथराव, जाँच करने गई टीम को बनाया निशाना, अब तक 23 लोग गिरफ्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान चयंती शोभा यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 

    रविवार को शाम तक इलाक़े में पूरी तरह से शांति थी. लेकिन सोमवार को एक बार फिर से पुलिसकर्मियों पर पथराव की ख़बर है.

    आज तक के मुताबिक़ पुछताछ के लिए महिला को लाने के लिए पुलिस टीम को निशाना बनाया गया है. 

    रिपोर्ट के मुताबिक़ आरोपी शख़्स की पत्नी को जब पुलिस ने हिरासत में लेने गई तो वहां पर लोगों ने पथराव किया. 

    वहीं एडिशनल डीसीपी मयंक बंसल ने पथराव को लेकर सवाल किए जाने पर कहा, “मैं स्थिति का जायज़ा लेने के बाद बता सकूंगा.”

    इससे पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने हिंसा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि हिंसा रोकने की पूरी कोशिश की गई.

    इस दौरान अस्थाना ने बताया कि अभी तक 23 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. हिंसा में पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल हुए हैं.

    राकेश अस्थाना ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कहा कि इलाक़े के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर लिया गया है.

    इस बीच जाँच के लिए फॉरेंसिंक टीम भी सोमवार को जहांगीरपुरी पहुँची. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी मौक़े पर मौजूद थे.

    राकेश अस्थाना ने कहा, “कुछ लोग सोशल मीडिया के ज़रिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. हम सोशल मीडिया पर क़रीबी नज़र रख हुए हैं और जो लोग भ्रामक जानकारी साझा करेंगे उनके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई होगी. जनता को अफ़वाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.”

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा, “दोषी पाए जाने पर सभी के ख़िलाफ़ धर्म, जाति, समुदाय के भेदभाव के बिना कार्रवाई होगी.”

    जहांगीरपुरी में कैसे फैली हिंसा?

    दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे ये हनुमान जयंती शोभा यात्रा निकल रही थी. इस यात्रा को के–ब्लॉक तक जाना था. जब ये शोभा यात्रा सवा 6 बजे सी–ब्लॉक में पहुंची तो मामूली झड़प हुई और ये झड़प हिंसा में बदल गई. 

    जहांगीर पूरी की एफआईआर में सबसे मुख्य बात यह कही गई है की अंसार नाम शख्स अपने 4 से 5 साथियों के साथ आया और शोभा यात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा. 

    अंसार को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह आपराधिक घटनाओं मे पहले भी शामिल रहा है. अंसार जहांगीरपुरी इलाके का ही रहने वाला बताया जा रहा है.

    फ़िलहाल इस घटना की सच्चाई पुलिस की पूरी जाँच के बाद ही सामने आएगी. आरोप दोनों पक्षों की ओर से लगाए जा रहे हैं. 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में कोरोना की डरावनी रफ्तार ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, लग सकती हैं पाबंदियां
    Next Article IPL-2022 Live Update: बटलर के जोशीले शतक और चहल की हैट्रीक ने राजस्थान को दिलाई जीत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

    March 7, 2026

    कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

    March 7, 2026

    भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

    March 6, 2026

    ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

    March 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    By अंकित कुमारMarch 7, 2026

    Amit Shah Uttrakhand Visit: केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की…

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.