नई दिल्ली: दुनिया के सत्रह देशों में क़हर बरपा रहे मंकी पॉक्स के मामले भारत में भी बढ़ने शुरू हो गए हैं…भारत में मंकीपॉक्स के मरीज़ों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है…नया मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है। यहां अब एक नाइजीरियन महिला को संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही राजधानी में कुल 4 और देश में 9 केस हो गए हैं। आपको बता दें कि मंकीपॉक्स को लेकर दहशत का माहौल इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इससे एक शख्स की मौत भी हो चुकी है। केरल में अब तक पांच केस सामने आ चुके हैं। केरल में ही एक शक्स की जान चली गई। मौत के बाद रिपोर्ट में पता चला था कि वह मंकीपॉक्स से संक्रमित था। गनीमत है कि केरल औऱ दिल्ली के अलावा किसी राज्य में अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है।
दुनिया के 17 देशों में क़हर बरपा रहे मंकी पॉक्स के मामले भारत में भी बढ़ने शुरू हो गए हैं
प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment
