उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बांदा में उफनती यमुना की बीच धारा में एक नाव पलट गई। नाव में सवार 30 से ज्यादा लोग डूब गए, इनमें 15 तैर कर किसी तरह बाहर निकल आए। चार लोगों के शव गोताखोरों ने निकाल लिए हैं। इनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा है। बाकी अभी लापता हैं। कुल 17 लोग अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।बताया जा हाँ है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है… मर्का से हर रोज सैकड़ों लोग नावों से यमुना पार कर फतेहपुर, प्रयागराज आते-जाते हैं। नाविक एक बार में नाव में 40-50 लोगों को एक ओर से दूसरी ओर ले जाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मर्का से नाव में करीब 50 लोग सवार होकर फतेहपुर जा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच धारा में अनियंत्रित हो गई। उसमें लगा पाल तेज हवा में एक तरफ उड़ा और नाव पलट गयी। नाव में सवार सभी लोग पानी में समा गए। नाविक समेत जिन 15 लोगों को तैरना आता था, उनमें कोई बांस तो कोई नाव में रखे ट्यूब के सहारे बाहर निकल आया। नाविक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तैरकर बाहर निकले लोगों ने बताया कि नाव में करीब 50 लोग सवार थे, इसके अलावा उसमें तीन बाइक और सात साइकिलें भी लदी थीं।
बांदा नाव हादसा: उत्तर प्रदेश के बांदा में उफनती यमुना की बीच धारा में एक नाव पलटी, नाव में सवार 30 से ज्यादा लोग डूब गए
प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment
