Close Menu
    What's Hot

    सरकारी स्कूलों के 305 स्टूडेंट्स ने JEE Mains पास किया

    February 21, 2026

    शादी से पहले इस प्रोजेक्ट में साथ धमाल मचाएंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

    February 21, 2026

    तकनीकी विकास में मील पत्थर साबित होगा समिट : वैष्णव

    February 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अखिलेश व मायावती ने एआई सम्मेलन के बीच कांग्रेस के हंगामा की निंदा की

      February 21, 2026

      राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

      February 21, 2026

      चांदनी चौक और लाल किले के पास आतंकी हमले की चेतावनी

      February 21, 2026

      हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

      February 21, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

      February 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»संजय झा से लेकर विजेंद्र यादव तक, जानें नीतीश कैबिनेट के 5 पावरफुल मंत्रियों को
    Breaking News

    संजय झा से लेकर विजेंद्र यादव तक, जानें नीतीश कैबिनेट के 5 पावरफुल मंत्रियों को

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     पटना. बिहार में महागठबंधन की सरकार का विस्तार हो गया है. नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में 31 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है. नीतीश कुमार की कैबिनेट में जेडीयू, राजद समेत कांग्रेस और हम को भी जगह मिली है. नीतीश कुमार ने जेडीयू कोटे से सभी पुराने चेहरों को अपनी कैबिनेट में जगह दी है.

    ऐसे में न्यूज 18 आपको बता रहा है नीतीश कैबिनेट के उन पांच चेहरों के बारे में जो जेडीयू कोटे से मंत्री बने हैं और बिहार की राजनीति में काफी दमदार राजनेता हैं. ये पांच वो चेहरे हैं जिनको जेडीयू में काफी वरीय माना जाता है और पहले भी बिहार सरकार में मंत्री का पद संभाल चुके हैं.

    विजेंद्र यादव- 1990 में पहली बार जनता दल के टिकट पर सुपौल सदर सीट से विधान सभा से विधायक बने. लगातार सात बार (2005 में दो बार- फरवरी और नवंबर) विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं.

    अशोक चौधरी – बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. वर्ष 2000 में पहली बार शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और इसके साथ ही उन्हें तत्कालीन राबड़ी मंत्रिमंडल में कारा राज्य मंत्री बनाया गया था. 2013 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने. जदयू का दामन थाम लिया था.

    विजय कुमार चौधरी- समस्तीपुर के सरायरंजन से वर्तमान विधायक. पांच बार एमएलए रह चुके हैं और सीएम नीतीश कुमार के खासमखास माने जाते हैं. बिहार विधानसभा के स्पीकर सहित कई विभागों के मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं.

    मदन सहनी- दरभंगा के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. तीन बार के एमएलए को सहनी समाज से होने का लाभ मिलता रहा है. मंत्री भी रह चुके हैं. पिछली सरकार में भी जेडीयू कोटे से मंत्री थे.

    संजय कुमार झा- विधान परिषद सदस्य हैं. दो बार ये इस सदन के सदस्य रह चुके हैं. ब्राह्मण समाज से आते हैं और सीएम नीतीश कुमार के करीबी हैं. एनडीए सरकार में भी जल संसाधन मंत्री का पद संभाल चुके हैं. मिथिलांचल में जेडीयू के कद्दावर चेहरे के रूप में काम कर चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ITBP की बस खाई में गिरी, 6 जवानों की मौत, अन्य 30 घायल
    Next Article लखनऊ में नाइट सफारी के साथ इन 16 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ये सभी के लिस्ट
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अखिलेश व मायावती ने एआई सम्मेलन के बीच कांग्रेस के हंगामा की निंदा की

    February 21, 2026

    राष्ट्रपति लूला और पीएम मोदी के बीच बैठकों से प्रगाढ़ होंगे भारत-ब्राजील के रिश्ते

    February 21, 2026

    चांदनी चौक और लाल किले के पास आतंकी हमले की चेतावनी

    February 21, 2026

    हम भारत-अमेरिका संबंधों को अगले दौर में ले जा रहे : गोर

    February 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दिया झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी

    February 21, 2026

    पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए न्यायिक अधिकारी तैनात करें कलकत्ता हाईकोर्ट: एससी

    February 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सरकारी स्कूलों के 305 स्टूडेंट्स ने JEE Mains पास किया

    By श्वेता चौहानFebruary 21, 2026

    Punjab News: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के…

    शादी से पहले इस प्रोजेक्ट में साथ धमाल मचाएंगे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

    February 21, 2026

    तकनीकी विकास में मील पत्थर साबित होगा समिट : वैष्णव

    February 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.