Close Menu
    What's Hot

    पति संग विवाद के बाद साउथ एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम, जन्मदिन से पहले छा गया मातम

    April 7, 2026

    सोना 1100 रुपए टूटा, चांदी भी 2290 रुपए हुई सस्ती

    April 7, 2026

    West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

      April 7, 2026

      7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

      April 7, 2026

      पूर्व पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने देखी ‘धुरंधर 2’, अपनी भूमिका की सराहना की: पाक पत्रकार

      April 7, 2026

      पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है: ट्रंप

      April 7, 2026

      चंडीगढ़ की एक डॉक्टर ने अस्पताल पर लगाया आरोप: सभी मरीजों को जबरन ICU में रखा जाता है

      April 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हरियाणा में कांग्रेस में बड़ी ज्वाइनिंग, बीजेपी, जेजेपी को लगा बड़ा झटका, कई बड़े नेता हुड्डा खेमे में शामिल
    Breaking News

    हरियाणा में कांग्रेस में बड़ी ज्वाइनिंग, बीजेपी, जेजेपी को लगा बड़ा झटका, कई बड़े नेता हुड्डा खेमे में शामिल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link
    Congress

    चंडीगढ़: आज दिल्ली में हरियाणा विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में बड़ी जॉइनिंग हुई। बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, समाजवादी पार्टी छोड़कर आये पूर्व विधायक, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रदेश के महत्त्वपूर्ण बड़े पदों पर रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों ने काँग्रेस की नीतियों में भरोसा जताते हुए पार्टी का दामन थामा और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक व JJP हरियाणा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष सूरजभान काजल, हरियाणा के पूर्व प्रमुख सचिव (गृह) रिटायर्ड आईएएस विनय सिंह यादव, चौ बलबीर सिंह(प्रदेश अध्यक्ष,समाजवादी पार्टी), पुंडरी व पाई विधान सभा से पूर्व प्रत्याशी रहे सज्जन सिंह ढुल,रिटायर्ड आईएएस वज़ीर सिंह गोयत, रिटायर्ड GM हरियाणा रोडवेज कुलदीप अहलावत, रिटायर्ड तहसीलदार प्यारेलाल, इनेलो रेवाड़ी के पूर्व जिला प्रवक्ता तोताराम, कोसली विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहीं श्रीमती विनोद कुमारी चौहान, भूपेन्द्र (प्रदेश उपाध्यक्ष युवा JJP) शामिल रहे।  

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए सभी को भरोसा दिया कि पार्टी में शामिल होने वालों को उचित मान-सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वे सभी हरियाणा ही नहीं देश की सेवा करने आये हैं और इसके लिये कांग्रेस को और मजबूत बनाना है। इनके आने से कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। हुड्डा ने कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिसकी झलक पिछले तीन दिनों में ही पुंडरी, सिरसा, सफीदों में प्रदेश की जनता ने दिखा दी है। 

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ उदयभान ने कहा कि हरियाणा में हर वर्ग भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से त्रस्त हो चुका है और आशा भरी नज़रों से काँग्रेस की तरफ देख रहा है। गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार के विरोध का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा, नाराजगी की बरसात रुकने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान है। पिछले करीब 1 वर्ष के दौरान में विभिन्न दलों के 36 से ज्यादा पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, हज़ारों कार्यकर्ता, नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ.उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या सत्ताधारी बीजेपी-जेजेपी और इनकी बी टीम इनेलो छोड़कर आने वालों की है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन गाँव-गाँव में तेजी से मजबूत होता जा रहा और सत्ताधारी गठबंधन के पाँव उखड़ते जा रहे हैं। 

    इनके अलावा आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में प्रो निर्मल,प्रो गुरनाम,प्रो सुभाष, सोनू तोमर गुढ़ाण (हलका सचिव कलानौर JJP), मनोज तोमर (हलका सचिव कलानौर JJP), प्रवीण तोमर (हलका उप-प्रवक्ता JJP), राजीव तोमर (हलका संयोजक कलानौर JJP), अमित शर्मा (युवा कार्यकारिणी JJP), मंजीत गौरव (पूर्व हलका महासचिव), सुंदर फौजी (सचिव, , एक्स-सर्विसमैन सेल कलानौर), सुकर्मपाल ब्लॉक समिति मेंबर,अमन,ब्लॉक समिति मेंबर, अंकित तोमर, बिट्टू तोमर, सोनू पिलान, जगबीर जिंदराण, देवेन्द्र खरकबैसी, सोनू बलम्ब, संतु बनियानी, प्रदीप नौन्द, सुखबीर गढ़ी, श्रीभगवान फौजी गुढ़ाण, रोहित तोमर, अजय तोमर गुढ़ाण, दिनेश सैन (पूर्व जिलाध्यक्ष करनाल, बीजेपी), सुनील रोड (करनाल बीजेपी) आदि मौजूद रहे।   

    *

    source https://www.nayaharyana.com/2023/12/bjp-jjp-leader-join-congress-hooda-says.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअचानक पहलवानों से मिलने झज्जर के अखाड़े में पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग पुनिया से की मुलाकात
    Next Article Haryana News: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी पंजाब हरियाणा को पानी देने के लिए हुआ राजी, एक और बैठक रही बेनतीजा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

    April 7, 2026

    7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

    April 7, 2026

    पूर्व पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने देखी ‘धुरंधर 2’, अपनी भूमिका की सराहना की: पाक पत्रकार

    April 7, 2026

    पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है: ट्रंप

    April 7, 2026

    चंडीगढ़ की एक डॉक्टर ने अस्पताल पर लगाया आरोप: सभी मरीजों को जबरन ICU में रखा जाता है

    April 7, 2026

    आपदाग्रस्त देशों के लिए भारत ने भेजी सहायता

    April 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पति संग विवाद के बाद साउथ एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम, जन्मदिन से पहले छा गया मातम

    By श्वेता चौहानApril 7, 2026

    South Actress Suicide: पति संग विवाद के बाद साउथ एक्ट्रेस ने उठाया खौफनाक कदम, जन्मदिन…

    सोना 1100 रुपए टूटा, चांदी भी 2290 रुपए हुई सस्ती

    April 7, 2026

    West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

    April 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.