
Chhatisgarh Breaking, (द भारत ख़बर), रायपुर : छत्तीसगढ़ के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सली दहशत में है, जिसके चलते कई नक्लसियों ने सरेंडर कर दिया है, कुछ और नक्लसियों के अभी सरेंडर किये जाने का अनुमान है, क्योंकि इस कार्रवाई से नक्सली दबाव में है।
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी
वहीं पुलिस और नक्सलियों की इस मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सली मारे जाने की सूचना है, जबकि मुठभेड़ में डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गए हैं। अभी भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने जगदलपुर में बताया कि डीआरजी बीजापुर के प्रधान आरक्षक मोनू वडड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और आरक्षक रमेश सोड़ी शहीद (Martyr) हो गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने दी जानकारी। इस दौरान दो जवान घायल भी हुए, जिनमें से एक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही
जानकारी मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है। बता दें कि पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में हो रही है। बताया जा रहा है कि DRG, STF, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन की तरफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। 3 दिसंबर को वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
3 जवान सहीद हो गए, 2 जवान घायल
जवानों ने भी मार्चा सँभालते हुए नक्सलियों की फायरिंग का जवाब दिया है। अब तक की जांच मरीन सामने आया है कि इस मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सली मारे गए हैं और 3 जवान सहीद हो गए, 2 जवान घायल है। जहाँ मुठभेड़ चल रही है वो माओवादी कमांडर पापा राव का इलाका है। यहाँ सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में माओवादियों को घेराबंदी में ले रखा है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
