सीता रसोई के पास की नमाज पढ़ने की कोशिश
Ram Mandir, (द भारत ख़बर), अयोध्या: उत्तरप्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर से आज सुबह 2 युवकों और एक युवती को हिरासत में लिया गया है। तीनों पर राम मंदिर परिसर में घुस कर नमाज पढ़ने की कोशिश करने का आरोप है। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोका और हिरासत में ले लिया। युवक और युवती राम मंदिर के गेट डी1 से घुसे। इसके बाद सीता रसोई के पास एक युवक नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया। पुलिसवालों ने उसे उसे ऐसा करते देखते ही हिरासत में ले लिया। युवक कश्मीरी वेशभूषा में थे।
पकड़े गए एक युवक का नाम अबू अहमद शेख है। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। वहीं, पकड़ी गई लड़की नाम सोफिया है। दूसरे लड़के का नाम अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, इस मामले पर जिला प्रशासन ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध रखी है।
मुख्य मंदिर से सिर्फ 200 मीटर दूर है सीता रसोई
दरअसल, राम मंदिर में एंट्री करने के दौरान सिर्फ चेकिंग होती है। आधार कार्ड या किसी अन्य परिचय पत्र को चेक नहीं किया जाता। इसी का फायदा उठाकर तीनों राम मंदिर परिसर में एंट्री कर गए। इसके बाद तीनों सीता रसोई तक जा पहुंचे, जो मुख्य मंदिर से सिर्फ 200 मीटर दूर है। यहां नमाज पढ़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जब युवकों को रोका, तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।
हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु आते है दर्शन करने
गौरतलब है कि 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर धमकियां मिलती रहती हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने ठरॠ की यूनिट शुरू करने का फैसला लिया है।
मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं एसएसएफ के जवान
अभी श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसफ के हाथों में है। मंदिर की सुरक्षा में 200 जवान तैनात हैं। यूपी सरकार ने हाल ही में पीएसी और पुलिस के जवानों को मिलाकर एसएसएफ का गठन किया था।
ये भी पढ़ें: आॅपरेशन सिंदूर केवल रुका है, खत्म नहीं हुआ: सीडीएस

