Close Menu
    What's Hot

    चाहत संग अफेयर की खबरों पर रजत दलाल का बड़ा बयान, निक्की तंबोली ने कसा तंज

    February 24, 2026

    सोना 3300 रुपए, चांदी आठ हजार रुपए महंगी

    February 24, 2026

    ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40

    February 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत मंडपम में विरोध के मामले में यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट उदय भानु चिब गिरफ्तार

      February 24, 2026

      उत्तर भारत में चुभने लगी धूप, समय से पहले आई गर्मी

      February 24, 2026

      मेरठ में तीन मंजिला घर में लगी आग, 6 की मौत

      February 24, 2026

      क्या अमेरिका करेगा ईरान पर हमला? भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

      February 23, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त सुप्रीम कोर्ट सख्त, कोयला आधारित प्लांट को शिफ्ट करने और 300 किलोमीटर के दायरे में नए प्लांट खोलने पर केंद्र से जवाब मांगा

      February 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40
    पंजाब

    ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंजाब में पहली बार व्यापक स्तर पर खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूती देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने ‘मेरी रसोई’ योजना की शुरुआत का ऐलान किया, जिसके तहत 40 लाख परिवारों को अप्रैल से तिमाही आधार पर मुफ्त फूड किट (भोजन किट) का वितरण शुरू किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि ये फूड किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिए जाने वाले गेहूं से अलग तौर पर प्रदान की जाएंगी।

    इस योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि उनकी सरकार “जन कल्याण योजनाओं के लिए संसाधन जुटाना अच्छी तरह जानती है, जो पूरी ईमानदारी और दूरदर्शिता के साथ चलती है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर बच्चे के लिए पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करना सिर्फ एक वादा नहीं बल्कि हमारा नैतिक फर्ज है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले लोक-हितैषी बजट में भी समाज के हर वर्ग के हितों का ख्याल रखते हुए लोक भलाई उपायों का दायरा और विस्तृत किया जाएगा।

    सीएम मान ने कहा कि यह पहल पंजाब के हर परिवार के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में पंजाब के शानदार योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के मेहनती और जुझारू किसानों ने अथक मेहनत से यह सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी भूखा न सोए। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य ने देश का पेट भरने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हालांकि पंजाब में अभी भी कुछ परिवार ऐसे हैं, जो अपनी रोजी-रोटी के लिए रोज संघर्ष करते हैं, जिनकी मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह महत्वाकांक्षी ‘मेरी रसोई योजना’ शुरू की है।

    इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य सरकार 40 लाख परिवारों को फूड किट प्रदान करेगी। प्रत्येक किट में मासिक खपत के लिए दो किलो दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल होगा। ये फूड किट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत योग्य लाभार्थियों को पहले वितरित की जा रही गेहूं से अलग तौर पर प्रदान की जाएंगी।

    उन्होंने आगे बताया कि मार्कफेड इस पहल के लिए नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मार्कफेड इन किटों के वितरण के लिए नोडल एजेंसी होगी और ये किट खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा मुफ्त में सप्लाई की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाई है।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाबियों ने पिछले समयों में देश को अनाज संकट से बाहर निकाला था और यह पहल हमारी सरकार द्वारा लोक भलाई के लिए की जा रही लोक-हितैषी नीतियों की श्रृंखला का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह गारंटी न तो लिखी गई थी और न ही हमारी पार्टी के मेनिफेस्टो का हिस्सा थी, लेकिन यह पंजाब के लोगों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और हम इसे पूरा कर रहे हैं।

    बच्चों और परिवारों पर इस योजना के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहल यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य के हर बच्चे को पौष्टिक भोजन मिले, जो पंजाब भर में खाद्य और पोषण सुरक्षा को मजबूती देगा।

    उन्होंने ऐलान किया कि इन किटों का वितरण अप्रैल में शुरू होगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अप्रैल महीने से शुरू होकर हर तिमाही के बाद इन किटों का मुफ्त वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिया कि किसी भी हालत में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार सप्लाई की जाने वाली सभी खाद्य वस्तुओं की सख्त गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता या अनियमित सप्लाई संबंधी किसी भी शिकायत से सख्ती से निपटा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजब गाना गाकर क्रश को इंप्रेस करने पहुंचे अक्षय कुमार, पड़ोसियों ने कर दी धुनाई
    Next Article सोना 3300 रुपए, चांदी आठ हजार रुपए महंगी
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      लुधियाना में 3,200 करोड़ रुपए की लागत वाला टाटा स्टील

      February 24, 2026

      लुधियाना में टाटा स्टील प्लांट मार्च से चालू हो जाएगा

      February 23, 2026

      मोगा में PRTC बस में लूटपाट, मारपीट कर और कैश बैग…

      February 23, 2026

      कुलदीप सिंह धालीवाल बोले- सुखबीर बादल दोहरी राजनीति कर रहे हैं, पुराने झूठ से पंजाब को कर रहे हैं गुमराह

      February 23, 2026

      पंजाब में मान सरकार मार्च में अपना पांचवां बजट पेश करेगी

      February 23, 2026

      Punjab News: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में दो आरोपी गिरफ्तार

      February 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चाहत संग अफेयर की खबरों पर रजत दलाल का बड़ा बयान, निक्की तंबोली ने कसा तंज

      By श्वेता चौहानFebruary 24, 2026

      Rajat Dalal Statement: चाहत संग अफेयर की खबरों पर रजत दलाल का बड़ा बयान, निक्की…

      सोना 3300 रुपए, चांदी आठ हजार रुपए महंगी

      February 24, 2026

      ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40

      February 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.