One More Hindu Killed In Bangladesh, (द भारत ख़बर), ढाका : बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदुओं पर अत्याचार का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब शरत चक्रवर्ती मणि नाम के एक हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। वारदात राजधानी ढाका की है। व्यक्ति की 40 वर्ष है और बताया जा रहा है कि सोमवार रात को हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला करके शरत चक्रवर्ती की हत्या की है।

