Close Menu
    What's Hot

    अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»4000 करोड़ी ‘रामायण’ अरबी में भी होगी रिलीज
    मनोरंजन

    4000 करोड़ी ‘रामायण’ अरबी में भी होगी रिलीज

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ramayan: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ अरबी में भी होगी रिलीज
    Ramayan: 4000 करोड़ी ‘रामायण’ अरबी में भी होगी रिलीज

    सामने आया नया टीजर
    Ramayan In Arabic, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे भारी-भरकम बजट वाली फिल्म होगी। इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद बताया था कि जब फिल्म के दोनों पार्ट पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे, तब तक मेकर्स के इस पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च हो चुके होंगे। अब इतने बड़े बजट की फिल्म है तो इसे दुनिया के हर हिस्से में रिलीज भी करना पड़ेगा, ताकि ये हर जगह से पैसा छाप सके।

    इसके लिए मेकर्स ने तगड़ी तैयारी कर ली है। रामायण के मेकर्स ने पहले ही बताया था कि इस फिल्म को वो 45 से 50 भाषाओं में दुनियाभर में रिलीज करने का प्लान है। किसी भारतीय फिल्म के लिए ये भी एक रिकॉर्ड ही होगा, क्योंकि इतनी भाषाओं में आज तक कोई भी इंडियन फिल्म पर्दे पर रिलीज नहीं की गई है। रणबीर कपूर, यश, सई पल्लवी और सनी देओल स्टारर रामायण के मेकर्स ने इसका इंट्रोडक्शन वीडियो करीब पांच महीने पहले शेयर किया था।

    वो इंट्रो अंग्रेजी में था। अब मेकर्स ने फिल्म का अरबी इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है। वर्ल्ड आॅफ रामायण यूट्यूब चैनल पर इस इंट्रो वीडियो को मंगलवार को अपलोड किया गया। हालांकि इंट्रो वीडियो में कोई आवाजा सुनाई नहीं दी थी, इसलिए इस वीडियो में भी सिर्फ टेक्स्ट ही है। पर सारी बातें अरबी भाषा में लिखी गई हैं।

    45-50 भाषाओं में किया जाएगा रिलीज

    फिल्म को मेकर्स हिंदी के अलावा, बंगाली, मराठी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, अंग्रेजी, चीनी, जापानी, स्पेनिश समेत करीब 45-50 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके लिए मेकर्स एआई का इस्तेमाल करेंगे, ताकि ऐसा लगे कि कलाकार वही भाषा बोल रहा है। ये दावा भी खुद नमित मल्होत्रा ने ही किया था।

    कौन निभा रहा कौन सा किरदार?

    फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, सई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, कैकेयी लारा दत्ता, जटायु अमिताभ बच्चन (आवाज), कुणाल कपूर इंद्र देव, शीबा चड्ढा मंथरा और यश रावण बनेंगे। इनके अलावा भी कई अहम किरदार फिल्म का हिस्सा बने हैं। फिल्म में हंस जिमर के साथ एआर रहमान ने संगीत दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली की सुरक्षा में तैनात होगा आईएडीडब्ल्यूएस
    Next Article पहले टी-20 में टीम इंडिया का आलराउंड प्रदर्शन
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

      March 7, 2026

      अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

      March 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      March 7, 2026

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      March 7, 2026

      भारत ने मुझे धोखा दिया…’ ईरानी एक्ट्रेस Mandana Karimi का बड़ा आरोप

      March 7, 2026

      गांव की पूजा में छाईं रश्मिका मंदाना, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Middle East War: ईरान पर आज रात किया जाएगा सबसे बड़ा हमला : अमेरिकी ट्रेजरी…

      हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

      March 7, 2026

      राम चरण की पेड्डी से जान्हवी कपूर का न्यू लुक आउट

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.