Close Menu
    What's Hot

    लोका चैप्टर 2 में कल्याणी प्रियदर्शन दिखेंगी या नहीं? एक्ट्रेस ने खुद बता दिया

    February 19, 2026

    भारत मंडपम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

    February 19, 2026

    अक्षय कुमार के पहले स्टेज शो में गेट से ही वापस चले गए थे उनके पेरेंट्स

    February 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश

      February 19, 2026

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      February 19, 2026

      AI Summit 2026: टेक्नोलॉजी को इंसानियत से जोड़ने वाले लोग बनाएंगे एआई का भविष्य : इमैनुएल मैक्रो

      February 19, 2026

      परिवर्तनशील रहेगा उत्तर भारत का मौसम

      February 19, 2026

      Supreme Court: हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया: सुप्रीम कोर्ट

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, February 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश
    Breaking News

    बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Chhattisgarh Naxalism
    Chhattisgarh Naxalism: बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश

    • नक्सलवाद अंतिम चरण में, मार्च के अंत तक होगा खात्मा : सीआरपीएफ महानिदेशक
    • केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह ने दिया है मार्च-2026 तक खात्मे का लक्ष्य : जीपी सिंह

    Encounter In Bijapur Chhattisgarh, (द भारत ख़बर), रायपुर: जैसे-जैसे देश को नक्सलवाद मुक्त करने के लक्ष्य का समय नजदीक आ रहा है, सुरक्षा बलों को समस्या के हल में कामयाबी मिल रही है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने आज गुरुवार को 5 नक्सलियों को मार गिराया है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को मार्च-2026 तक देश को नकस्लवाद मुक्त करने का लक्ष्य दिया है। इस बीच सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने आज कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और केंद्रीय गृह मंत्री की घोषणा के अनुसार मार्च तक देश से इस खतरे का उन्मूलन कर दिया जाएगा।

    गुवाहाटी में बल की डीजी परेड को संबोधित कर रहे थे जीपी सिंह

    जीपी सिंह गुवाहाटी में बल की डीजी परेड को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, सीआरपीएफ ने पिछले साल अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ अभियानों में नक्सलियों के खिलाफ कई  निर्णायक कदम उठाए हैं। बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आज हुई मुठभेड़ जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जंगल में नक्सलियों ने पहले सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी। जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मौके पर ही मारे जाने की सूचना है।

    जंगल में मिली थी नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना

    सुरक्षाबलों को बीजापुर के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सली खूंखार थे, जिससे क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।

    चार दिन में 214 नक्सली ठिकाने व बंकर नष्ट

    बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान तेज चल रहा है। बीते 4 दिन जवानों ने 214 नक्सली ठिकाने व बंकर ध्वस्त किये हैं। बलों ने इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिशों को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों की यह लगातार कार्रवाई क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों को ख़त्म करने में  प्रभावी सिद्ध हो रही है।

    गुवाहाटी : CRPF की परेड में अमित शाह शनिवार को होंगे शामिल 

    सीआरपीएफ महानिदेशक जीपी सिंह ने मणिपुर में हिंसा के बाद मौजूदा स्थिति पर भी बात की। उन्होंने कहा, मणिपुर में सीआरपीएफ के जवान बेहतर काम कर रहे हैं। जीपी सिंह ने कहा, हमारी सेना निष्पक्ष एजेंसी के तौर पर क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीतने में सक्षम रही है। बता दें कि असम के गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वर्षगांठ परेड से पहले डीजी की परेड आयोजित की गई जिसमें अमित शाह शनिवार को शामिल होंगे।

    ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Naxalism: दंतेवाड़ा में 12 नक्सलियों का सरेंडर, 28.50 लाख था ईनाम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में निकाय चुनाव और पंचायत उपचुनाव की तैयारी तेज, 540 पदों पर होगा मतदान; 27 मार्च को फाइनल वोटर लिस्ट
    Next Article अक्षय कुमार के पहले स्टेज शो में गेट से ही वापस चले गए थे उनके पेरेंट्स
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      February 19, 2026

      AI Summit 2026: टेक्नोलॉजी को इंसानियत से जोड़ने वाले लोग बनाएंगे एआई का भविष्य : इमैनुएल मैक्रो

      February 19, 2026

      परिवर्तनशील रहेगा उत्तर भारत का मौसम

      February 19, 2026

      Supreme Court: हम तय करेंगे कौन हथियार और किसे धमकाया गया: सुप्रीम कोर्ट

      February 19, 2026

      Kiren Rijiju: राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा, उनका बर्ताव बचकाना: किरेन रिजिजू

      February 18, 2026

      6500 भारतीय को निकालने की तैयारी में कनाडा

      February 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लोका चैप्टर 2 में कल्याणी प्रियदर्शन दिखेंगी या नहीं? एक्ट्रेस ने खुद बता दिया

      By श्वेता चौहानFebruary 19, 2026

      Lokah Chapter 2: लोका चैप्टर 2 में कल्याणी प्रियदर्शन दिखेंगी या नहीं? एक्ट्रेस ने खुद…

      भारत मंडपम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

      February 19, 2026

      अक्षय कुमार के पहले स्टेज शो में गेट से ही वापस चले गए थे उनके पेरेंट्स

      February 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.