- ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में सुबह लगी आग
Delhi Massive Fire, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रिहायशी इमारत में आज अलसुबह भीषण आग लगने से सात लोगों की जान जाने के बाद देश की राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में आग लगने से 7 ही लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले लोगों में तीन बच्चे शामिल हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आग की घटना गहरा दुख जताया है।
अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया
दमकल विभाग के अनुसर दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम स्थित साध नगर इलाके में एक बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग के कारण कई लोगों के घायल होने की सूचना हैं। दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है। आग जब लगी, तो घर में सभी लोग सो रहे थे। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
तेजी से ऊपर वाली मंजिलों तक पहुंच गई आग
शुरूआती जानकारी के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में सुबह आग लगी और यह तेजी से ऊपर वाली मंजिलों तक पहुंच गई। कुछ ही समय में बिल्डिंग के अंदर धुएं का गुबार छा गया, जिस कारण अंदर से लोग बाहर नहीं निकल पाए। वे मदद के लिए चिल्ला रहे थे। जाने बचाने के लिए कुछ लोगें इमारत से छलांग लगा दी।
घर के अंदर बनाया था कॉस्मेटिक शोरूम
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के कई स्टोर हैं। वहीं दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई रिहायशी फ्लैट हैं। इलाको के लोगों ने बताया कि कॉस्मेटिक शॉप थी। घर के अंदर ही शोरूम (कॉस्मेटिक शॉप) बनाया हुआ था और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। दमकल विभाग को सुबह लगभग 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद गली नंबर-2 स्थित इमारत के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि कॉल मिलते ही तुरंत अग्निशमन की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं।
शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं : उपराज्यपाल
उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूं और शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राहत एंव बचाव के काम पर लगातार नजर रखी जा रही है और साथ ही सभी जरूरी मदद मुहैया करवाई जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, आग की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। रेखा ने कहा, मैं सभी की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।
ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh News: इंदौर की रिहायशी इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत

