Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बेचने के मामले में कार्रवाई

    March 9, 2026

    श्रेया घोषाल ने पंजाबी गानों का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026

      प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका सीजेआई ने खारिज की, पूछा, आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या

      March 9, 2026

      Excise Policy Case में हाई कोर्ट सख्त, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 को नोटिस

      March 9, 2026

      ईरान के जहाज को भारत ने दी पनाह, राज्यसभा में जयशंकर का बड़ा खुलासा

      March 9, 2026

      मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को आज बड़ी राहत, जॉब सिक्योरिटी के लिए आज लॉन्च होगा ऑनलाइन पोर्टल
    हरियाणा

    हरियाणा 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को आज बड़ी राहत, जॉब सिक्योरिटी के लिए आज लॉन्च होगा ऑनलाइन पोर्टल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में अनुबंध पर कार्यरत करीब 1.20 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार की जॉब सिक्योरिटी पॉलिसी 2025 के तहत अब कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ देने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। इसके लिए www.securedemployee.csharyana.gov.in नाम से एक नया पोर्टल शुरू किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे।

    सरकार का कहना है कि इस पोर्टल के जरिए अनुबंध कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की प्रक्रिया न केवल आसान होगी, बल्कि इसमें पारदर्शिता और एकरूपता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। दो दिन पहले ही इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया जा चुका है।

    अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही होंगे मान्य

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी पत्र में साफ किया गया है कि अनुबंध कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी का लाभ देने से जुड़े सभी मामलों का निपटान अब केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार के भौतिक आवेदन, ऑफलाइन आदेश या मैनुअल प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऑफलाइन किए गए आवेदन या आदेश न तो स्वीकार किए जाएंगे और न ही उन्हें मान्य माना जाएगा।

    सरकार का उद्देश्य है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हो, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी, भेदभाव या देरी की गुंजाइश न रहे।


    हरियाणा रोडवेज

    हरियाणा
    हरियाणा

    31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे जरूरी दस्तावेज

    पोर्टल लॉन्च होने के बाद अनुबंध कर्मचारियों को सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। इसके साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेज 31 जनवरी 2026 तक पोर्टल पर अपलोड करने अनिवार्य होंगे। तय समय-सीमा के भीतर दस्तावेज अपलोड नहीं करने वाले कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है।

    दस्तावेज अपलोड होने के बाद आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) द्वारा कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

    मार्च में होंगे पद सृजित, अप्रैल तक मिलेंगे जॉब सिक्योरिटी लेटर

    सरकारी प्रक्रिया के अनुसार, सत्यापन पूरा होने के बाद वित्त विभाग पात्र कर्मचारियों के लिए सुपरन्यूमैरेर पोस्ट का सृजन 31 मार्च 2026 तक करेगा। इसके बाद संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा अंतिम स्वीकृति दी जाएगी और सेवा सुरक्षा से जुड़े लेटर 30 अप्रैल 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे।


    सोनीपत

    सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि तय समय-सीमा का सख्ती से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

    अनुबंध कर्मचारियों में जगी उम्मीद

    पोर्टल की शुरुआत के साथ ही अनुबंध कर्मचारियों में नई उम्मीद जगी है। लंबे समय से जॉब सिक्योरिटी की मांग कर रहे कर्मचारियों को अब लग रहा है कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। आने वाले महीनों में यह योजना हरियाणा के लाखों परिवारों के लिए स्थायित्व और सुरक्षा का आधार बन सकती है।



    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाएगा रिजर्व बैंक
    Next Article जम्मू से लेकर यूपी तक छाया कोहरा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    March 9, 2026

    हरियाणा में 26 लाख पेंशनरों को राहत, सीएम नायब सैनी ने 1884 करोड़ रुपये किए जारी

    March 9, 2026

    हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले की बदलेगी सूरत, बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क, मिलेगा बड़ा फायदा

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    March 9, 2026

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Punjab News: गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बेचने के मामले में कार्रवाई

    By श्वेता चौहानMarch 9, 2026

    Punjab News: गुरुद्वारा अंब साहिब की ज़मीन बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।…

    श्रेया घोषाल ने पंजाबी गानों का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

    March 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.