दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों के बीच इस्लामाबाद में हुई बातचीत
JF 17 Fighter Jets Deal, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट बांग्लादेश को को बेचने की तैयारी कर ली है। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार के मुताबिक पाकिस्तान एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिधु और बांग्लादेश वायुसेना प्रमुख हसन महमूद खान के बीच बैठक हुई। इसमें जेफ-17 थंडर लड़ाकू विमानों की संभावित बिक्री और रक्षा सहयोग पर चर्चा की गई। पाकिस्तानी सेना ने भी इस बात की पुष्टि की है।
चीन के साथ मिलकर किया गया था तैयार
जेफ-17 थंडर एक मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर विकसित किया है। यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम माना जाता है और पाकिस्तान वायुसेना में पहले से सेवा में है।
बांग्लादेश को ट्रेनर विमान भी देगा पाकिस्तान
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने बांग्लादेश को सुपर मुश्शक ट्रेनर विमान की फास्ट-ट्रैक डिलीवरी का भरोसा भी दिया है। इसके साथ पायलट ट्रेनिंग और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
रक्षा, व्यापार और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चल रही चर्चा
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा चल रही है। बांग्लादेश की ओर से इस संभावित सौदे पर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हाल के महीनों में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक संपर्क बढ़े हैं।
शेख हसीना के तख्तापलट के बाद पाकिस्तान के साथ संबंध बढ़ा रहा बांग्लादेश
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में लगातार तनाव बना हुआ है। जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश के रिश्तों में लगातार सुधार आया है। मोहम्मद यूनुस अगस्त 2024 के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से दो बार मुलाकात कर चुके हैं।
दोनों देशों के विदेश सचिवों ने हो चुकी मुलाकात
नवंबर 2024 में, 1971 के बाद पहली बार एक पाकिस्तानी कार्गो जहाज चटगांव बंदरगाह पहुंचा था। इसके अलावा अप्रैल 2025 में ढाका में 15 साल बाद दोनों देशों के विदेश सचिवों ने मुलाकात की थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी 27-28 अप्रैल को ढाका का दौरा किया था, जो 2012 के बाद पहली उच्च-स्तरीय यात्रा थी। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए समझौतों पर चर्चा की थी।
ये भी पढ़ें: कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं, इसलिए काटते हैं: सुप्रीम कोर्ट

