Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

    June 20, 2026

    आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

    June 20, 2026

    कॉलेज खत्म, अब फैमिली ड्रामा शुरू! ‘3 Idiots’ सीक्वल में दिखेगी तीन दोस्तों की नई जर्नी

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सबरीमाला गोल्ड विवाद, मंदिर के मुख्य पुजारी गिरफ्तार
    Breaking News

    सबरीमाला गोल्ड विवाद, मंदिर के मुख्य पुजारी गिरफ्तार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sabarimala Gold Controversy: सबरीमाला गोल्ड विवाद, मंदिर के मुख्य पुजारी गिरफ्तार
    Sabarimala Gold Controversy: सबरीमाला गोल्ड विवाद, मंदिर के मुख्य पुजारी गिरफ्तार

    जरूरत पड़ने पर आरोपियों की संपत्तियां भी की जा सकती हैं अटैच
    Sabarimala Gold Controversy, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केरल के सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना गायब होने के मामले में राज्य की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को मुख्य पुजारी कंदरारु राजीवरु को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी का कहना है कि उनका मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से करीबी संबंध था। जांच में सामने आया है कि भगवान अयप्पा मंदिर में द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल की सोने की प्लेटों की विवादित खरीद की सिफारिश में भी उनकी भूमिका थी।

    इस मामले में यह 11वीं गिरफ्तारी है। इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी की कोच्चि जोनल यूनिट ने इस मामले में पीएमएलए के तहत ईसीआईआर दर्ज की है। केरल हाईकोर्ट ने दिसंबर में एसआईटी की आपत्ति खारिज करते हुए ईडी को स्वतंत्र जांच की अनुमति दी थी। इस मामले में आरोप है कि मंदिर के गर्भगृह और द्वारपालक मूर्तियों पर लगी सोने की परत वाले तांबे के प्लेट्स से सोना निकाला गया और उसे हड़प लिया गया।

    इस मामले की जांच के लिए बनी केरल सरकार की एसआईटी ने पाया कि देवस्वोम बोर्ड के अधिकारियों ने बिना सही अनुमति ये प्लेट्स बाहर दीं और इसमें कारोबारी व अन्य लोगों की मिलीभगत थी। इस केस की जांच में तेजी लाने के लिए 30 दिसंबर 2025 को हाईकोर्ट ने एसआईटी में दो सर्कल इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को शामिल करने के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 14 जनवरी को होगी।

    अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

    इस केस में मुख्य आरोपी मंदिर के पूर्व पुजारी नंबूदरी उन्नीकृष्णन पोट्टी, सोना व्यापारी डी मणि और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए पद्मकुमार भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके साथ ही 9 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

    मंदिर से 500 करोड़ का सोना चोरी होने का दावा

    एसआईटी का कहना है कि इसमें देवस्वोम अधिकारियों की गंभीर लापरवाही और अनधिकृत तरीके से प्लेट्स सौंपने के मामले सामने आए हैं। एसआईटी ने हाईकोर्ट को बताया है कि यह एक संगठित साजिश थी, जिसमें मंदिर की अन्य सोने से मढ़ी वस्तुओं को भी हटाकर सोना निकालने की योजना थी। ईडी अब यह जांच करेगी कि क्या इस प्रक्रिया से अपराध की आय बनी है और जरूरत पड़ने पर आरोपियों की संपत्तियां भी अटैच की जा सकती हैं।

    इससे पहले गोल्ड स्कैम मामले में एसआईटी को अहम जानकारी देने वाले कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने दावा करते हुए कहा था कि मंदिर के सोने की चोरी में टीडीबी बोर्ड के पुराने अधिकारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। मेरा अनुमान है कि गायब संपत्तियों की कीमत लगभग 500 करोड़ हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: हर समस्या के लिए नेहरू को दोषी ठहराना गलत: शशि थरूर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिरसा में ACB ने पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, नारकोटिक्स टीम में एसपीओ, नशा तस्कर से सेटिंग का खेल
    Next Article 105 बार लिखा गया था मुगल-ए-आजम फिल्म का ये गाना
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      By अंकित कुमारJune 20, 2026

      Iran-US War: अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के…

      आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

      June 20, 2026

      कॉलेज खत्म, अब फैमिली ड्रामा शुरू! ‘3 Idiots’ सीक्वल में दिखेगी तीन दोस्तों की नई जर्नी

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.