अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया ट्रूथ पर शेयर की तस्वीर में ख्ुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति
US-Venezuela Conflict (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : पिछले कुछ समय से वेनेजुएला में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। इस राजनीतिक उथल-पुथल के पीछे वहां के आतंरिक कारण नहीं बल्कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किया जा रहा हस्तक्षेप है। पिछले दिनों जहां अमेरिकी सेना ने कार्रवाई करते हुए वेनेजुएला केराष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करके अमेरिका ले जाया गया।
वहीं अमेरिका की इस कार्रवाई में करीब 60 सैन्य अधिकारियों और आम लोगों की मौत हो गई। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति बना दिया। हालांकि डेल्सी ने राष्ट्रपति पद ग्रहण करते ही अमेरिका का विरोध शुरू कर दिया और संसद में अपने भाषण के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति पर गंभीर आरोप लगा दिए। इसके साथ ही उन्होंने रूस, चीन व अन्य देशों को वेनेजुएला के साथ तेल व्यापार का निमंत्रण भी दिया।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट की शेयर
डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला से जुड़ा एक पोस्ट कर नई सनसनी फैला दी है। अपने ट्रूथ सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया है, उन्होंने इससे जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की है। जिसके बाद वेनेजुएला में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इतना ही नहीं वहां के नेताओं को अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।
इससे पहले भी ट्रंप दे चुके कई अजीब बयान
ज्ञात रहे कि पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दुनिया की दिग्गज तेल-गैस कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर साफ कर दिया कि वेनेजुएला में निवेश अब सीधे अमेरिका के साथ होगा, न कि वेनेजुएला सरकार के साथ। ट्रंप ने सुरक्षा की गारंटी देते हुए तेल उद्योग को बड़े निवेश के लिए खुला न्योता दिया। ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर अमेरिका ने समय रहते कार्रवाई नहीं की होती, तो चीन या रूस वेनेजुएला में अपनी मजबूत मौजूदगी बना चुके होते।
व्हाइट हाउस में हुई बैठक में ट्रंप ने कहा कि निवेशक वेनेजुएला में पूरी सुरक्षा और स्थिरता के साथ काम करेंगे। उनका कहना था कि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और कंपनियां अमेरिका के साथ सीधे सौदे करेंगी। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि दशकों पहले अमेरिका ने अपनी तकनीक और पूंजी से वेनेजुएला का तेल उद्योग खड़ा किया था, जिसे बाद में छीन लिया गया। अब अमेरिका उन परिसंपत्तियों को फिर से मजबूत करेगा।
ये भी पढ़ें : Business News Hindi : ऐतिहासिक बदलाव के मुहाने पर खड़ा भारत : शक्तिकांत दास

