Close Menu
    What's Hot

    ED ने रूपनगर, जीरकपुर और मोहाली से 247 प्रॉपर्टीज़…

    February 18, 2026

    राजकुमार राव के सपोर्ट में उतरी वाइफ पत्रलेखा

    February 18, 2026

    भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम सीएम पर साधा निशाना, कहा- हिमंता असम के जिन्ना

      February 18, 2026

      विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्षों, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई व अन्य हस्तियों के साथ मिले प्रधानमंत्री मोदी

      February 18, 2026

       राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

      February 18, 2026

      हरियाणा सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान का ऐलान

      February 18, 2026

      ऐसा मारेंगे अमेरिका दोबारा उठ नहीं पाएगा : खामेनेई

      February 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, February 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पीएम मोदी और जर्मनी चांसलर की आज अहम मुलाकात
    Breaking News

    पीएम मोदी और जर्मनी चांसलर की आज अहम मुलाकात

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News : पीएम मोदी और जर्मनी चांसलर की आज अहम मुलाकात
    PM Modi News : पीएम मोदी और जर्मनी चांसलर की आज अहम मुलाकात

    भारत और जर्मन आज कर सकते हैं बड़े समझौते पर हस्ताक्षर

    PM Modi News  (द भारत ख़बर), अहमदाबाद : जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंच चुके हैं। जर्मनी चांसलर नई दिल्ली न पहुंचकर सीधा अहमदाबाद पहुंचे हैं जहां पीएम मोदी पहले से मौजूद हैं। ज्ञात रहे कि पीएम मोदी की तीन दिवसीय यात्रा का आज तीसरा और अंतिम दिन है। आज अहमदाबाद में दोनों नेताओं के बीच उच्च स्तरीय व अहम बैठक होगी। इस बैठक में दोनों देशों के रिश्तों का नया अध्याय शुरू हो सकता है। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा और अत्याधुनिक तकनीक पर अहम वार्ता हो सकती है वहीं भारत के लिए बेहद अहम पनडुब्बी सौदे पर चर्चा होने की संभावना है।

    मर्ज का यह पहला एशिया दौरा

    जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति में अस्थिरता बनी हुई है। भारत और जर्मनी दोनों ही रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। मर्ज और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, निवेश बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी। जर्मन चांसलर बनने के बाद यह मर्ज का एशिया का पहला दौरा है, जिसे काफी अहम माना जा रहा है।

    भारत के लिए इसलिए जरूरी है पनडुब्बी समझौता

    इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

    इससे हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा संभव है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य उथल-पुथल देखी जा रही है।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : शीत लहर की चपेट में आया समूचा उत्तर भारत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकड़ाके की ठंड से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, जानिए कहां कब खुलेंगे स्कूल
    Next Article वायरल गर्ल’ मोनालिसा की पहली फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम सीएम पर साधा निशाना, कहा- हिमंता असम के जिन्ना

      February 18, 2026

      विभिन्न देशों के राष्ट्रध्यक्षों, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई व अन्य हस्तियों के साथ मिले प्रधानमंत्री मोदी

      February 18, 2026

       राहुल गांधी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

      February 18, 2026

      हरियाणा सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान का ऐलान

      February 18, 2026

      ऐसा मारेंगे अमेरिका दोबारा उठ नहीं पाएगा : खामेनेई

      February 18, 2026

      PM Modi And Emmanuel Macron: भारत और फ्रांस मिलकर माउंट एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगे: पीएम मोदी

      February 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ED ने रूपनगर, जीरकपुर और मोहाली से 247 प्रॉपर्टीज़…

      By श्वेता चौहानFebruary 18, 2026

      Punjab News: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) दिल्ली ज़ोनल ऑफिस ने M/s PACL लिमिटेड और उससे जुड़ी…

      राजकुमार राव के सपोर्ट में उतरी वाइफ पत्रलेखा

      February 18, 2026

      भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी

      February 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.