Close Menu
    What's Hot

    Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

    September 21, 2026

    बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026

    5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा फसल बीमा क्लेम घोटाले में बड़ा एक्शन, संयुक्त निदेशक राजीव मिश्रा निलंबित, किसानों की कानूनी लड़ाई रंग लाई
    हरियाणा

    हरियाणा फसल बीमा क्लेम घोटाले में बड़ा एक्शन, संयुक्त निदेशक राजीव मिश्रा निलंबित, किसानों की कानूनी लड़ाई रंग लाई

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा से फसल बीमा क्लेम घोटाले को लेकर बड़ी और अहम खबर सामने आई है। किसानों द्वारा लंबे समय से लड़ी जा रही कानूनी और लोकतांत्रिक लड़ाई में अब बड़ी सफलता मिली है। कृषि विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक राजीव मिश्रा को फसल बीमा क्लेम घोटाले में प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को राज्य में फसल बीमा घोटाले के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

    यह महत्वपूर्ण फैसला हरियाणा सचिवालय चंडीगढ़ में आयोजित स्टेट ग्रिवांस रिड्रेसल कमेटी (SGRC) की सुनवाई के दौरान लिया गया। सुनवाई में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर संयुक्त निदेशक की भूमिका को संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद सरकार ने बिना देरी किए निलंबन का आदेश जारी कर दिया। इस फैसले के बाद बीमा क्लेम घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का रास्ता खुल गया है।

    भिवानी और दादरी जिले के किसान पिछले कई महीनों से फसल बीमा क्लेम घोटाले की जांच को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से फसल बीमा क्लेम में बड़े स्तर पर घोटाला किया गया, जिसके चलते हजारों किसानों का खरीफ 2023 का बीमा क्लेम आज तक अटका हुआ है। किसानों का कहना है कि जानबूझकर क्लेम फाइलों को लटकाया गया और नियमों की अनदेखी की गई।


    Court Bharti

    SGRC की सुनवाई के दौरान फसल बीमा घोटाले की मुख्य आरोपी कंपनी क्षेमा जनरल इंश्योरेंस द्वारा समय पर जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस पर मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल ने कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    इस पूरे मामले को राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने संसद के सदन पटल पर मजबूती से उठाया था। उन्होंने फसल बीमा क्लेम में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच, किसानों को उनका हक दिलाने और दोषी अधिकारियों व बीमा कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी किरण चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। सांसद किरण चौधरी ने मौके पर ही सरकार के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए और मामले को मुख्यमंत्री नायब सैनी के संज्ञान में लाते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की थी।


    Haryana Electric Bus

    संयुक्त निदेशक के निलंबन के बाद अब यह माना जा रहा है कि फसल बीमा क्लेम घोटाले में शामिल अन्य अधिकारियों पर भी शिकंजा कसेगा। इस कार्रवाई का सीधा लाभ भिवानी-दादरी जिले के उन हजारों किसानों को मिलने की संभावना है, जिनका खरीफ फसल 2023 का बीमा क्लेम लंबे समय से लंबित है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच तेज होगी और किसानों का अटका हुआ बीमा क्लेम जारी होने का रास्ता साफ हो सकता है।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleElvish Yadav को देखते ही टूटी भीड़, धक्का-मुक्की में फंसे यूट्यूबर, Video वायरल
    Next Article Rahul Gandhi: स्कूल में कैमेस्ट्री टीचर बहुत पसंद थीं, वह परीक्षा की तैयारी में मदद करती थीं: राहुल गांधी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    महिलाओं को बार-बार क्यों होता है यूरीन इंफेक्शन? डॉक्टर ने बताए बचाव के आसान तरीके, बिना परामर्श न लें कोई दवा

    September 21, 2026

    फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026

    Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

    September 21, 2026

    न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

    विप्रज निगम पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी…

    बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026

    5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.