Close Menu
    What's Hot

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    August 8, 2026

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 6500 रुपए उछला, चांदी 11,300 रुपए महंगी
    दुनिया

    सोना 6500 रुपए उछला, चांदी 11,300 रुपए महंगी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 6500 रुपए उछला, चांदी 11,300 रुपए महंगी
    Gold Price Update : सोना 6500 रुपए उछला, चांदी 11,300 रुपए महंगी

    नए रिकॉर्ड पर पहुंची सोने और चांदी की कीमतें

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं का दाम फर्राटा लगा रहा है। यही कारण है कि हर रोज यह नई ऊंचाई छू रहा है। जानकारों का कहना है कि दोनों की कीमते के पीछे वैश्विक व घरेलू कारण अहम हैं। एक तरफ जहां वैश्विक तनाव के कारण के चलते सुरक्षित निवेश के चलते इनकी मांग में तेजी आ रही है वहीं भारतीय ग्राहक भी सोने और चांदी में लगातार निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि इन दोनों के दामों में तेजी का सिलसिला जारी है।

    इस तरह रहा दोनों का दाम

    सोना 1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के लिए बेताब हैं, वहीं चांदी ने 3.34 लाख प्रति किलो का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को बाजार में भारी खरीदारी देखी गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। वहीं चांदी की चमक और तेज हो गई है। लगातार नौवें दिन तेजी दिखाते हुए यह 11,300 रुपये महंगी होकर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम (कर सहित) के स्तर पर पहुंच गई।

    भारतीय शेयर बाजार में नकारात्मकता का माहौल काफी ज्यादा गहरा गया है। यही कारण है कि पिछले आठ सत्र में से सात में यह लाल निशान पर बंद हुआ है। इतना ही नहीं इस सप्ताह के पहले तीन कारोबारी सत्र में ही शेयर बाजार में करीब 1700 अंक की गिरावट आ चुकी है। जिससे निवेशकों को लाखों करोड़ रुपए का फटका लग चुका है। फिलहाल ऐसे कारण नजर नहीं आ रहे कि शेयर बाजार में किसी तरह की बड़ी रिक्वरी दिखाई दे।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 270.84 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 81,909.63 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान बेंचमार्क 1,056.02 अंक या 1.28 प्रतिशत गिरकर 81,124.45 पर आ गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 75.00 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 25,157.50 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सतर्कता और डॉलर की मजबूत मांग के बीच बुधवार को भारतीय रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तेज गिरावट के साथ रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 76 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर 91.73 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं : ट्रंप
    Next Article सलमान खान के पर्सनैलिटी राइट्स केस में बड़ा अपडेट, दिल्ली हाई कोर्ट ने भेजा नोटिस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 8, 2026

      UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया, कौन देगा MDR

      August 7, 2026

      Meta को करारा झटका, कोर्ट ने 5,600 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, जानें क्या रही वजह | Economy

      August 7, 2026

      Hero MotoCorp का मुनाफा घटा, बिक्री रही दमदार, फर्राटा भर रही इंटरनेशनल बिजनेस

      August 7, 2026

      E20 से खौफ में वाहन खरीदार, पेट्रोल छोड़ CNG, हाइब्रिड, EV खरीद रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में धुआंधार बिक्री

      August 7, 2026

      2026 Mahindra Scorpio N Facelift या Mahindra Thar Roxx, जानें कौन है ज्यादा दमदार और आपके लिए बेहतर

      August 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      By अंकित कुमारAugust 8, 2026

      Vishvesh Negi: नेगी किन्नौर की पूह तहसील के कानम गांव के मूल निवासी हैं। नेगी…

      25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

      August 8, 2026

      गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.