Close Menu
    What's Hot

    देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

    March 12, 2026

    टाइटैनिक’ की वो ड्रीम गर्ल, जिसकी खूबसूरती पर आज भी फिदा है दुनिया

    March 12, 2026

    स्टेज पर छा गईं सुनीता बेबी! ‘कागज कमल दावत का’ गाने पर किया जबरदस्त डांस

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

      March 12, 2026

      सिविल सेवा पास करने वाले कैंडिडेट्स को सुप्रीम राहत, एससी बोला-पेरेंट्स की सैलरी ओबीसी क्रीमी लेयर का आधार नही

      March 12, 2026

      NXT Conclave: एलपीजी को लेकर कुछ लोग डर का माहौल बना रहे: पीएम मोदी

      March 12, 2026

      अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की वापसी, देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर सांसदों ने किया हंगामा

      March 12, 2026

      मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

      March 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इस IPS को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, 11 अन्य अधिकारियों को भी किया जाएगा सम्मानित
    हरियाणा

    हरियाणा के इस IPS को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, 11 अन्य अधिकारियों को भी किया जाएगा सम्मानित

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ और अनुभवी आईपीएस अधिकारी, फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गर को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पुलिस सेवा में लगभग 32 वर्षों के निष्कलंक, साहसिक और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। उनके लंबे सेवाकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण में निभाई गई भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

    राजेश दुग्गर ने 9 दिसंबर 1993 को हरियाणा पुलिस में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और बेदाग कार्यशैली के चलते उन्होंने विभाग में एक सशक्त पहचान बनाई। सेवा के दौरान उन्होंने आंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों, हड़तालों, राजनीतिक गतिविधियों, चुनावी सुरक्षा, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों की कानून-व्यवस्था, वीआईपी सुरक्षा और संगीन अपराधों की रोकथाम जैसे कई संवेदनशील मोर्चों पर प्रभावी नेतृत्व किया।

    झज्जर और पलवल में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल, पानीपत और नूंह जैसे संवेदनशील जिलों में एसपी और पुलिस कप्तान के रूप में उनकी सेवाएं उल्लेखनीय रहीं। इसके साथ ही वे गुरुग्राम में डीसीपी (अपराध) और फरीदाबाद पुलिस कमिश्नरेट में चार बार पुलिस उपायुक्त के पद पर भी तैनात रहे।

    वर्ष 2008 में गुरुग्राम के उद्योग विहार क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त रहते हुए कुख्यात अपराधी राजीव उर्फ पोचू के साथ हुई मुठभेड़ में उनके अद्वितीय साहस और वीरता को देखते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2010 पर राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक प्रदान किया गया था। इसके बाद गणतंत्र दिवस 2014 पर भी उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

    वर्ष 2024 में बल्लभगढ़ में डीसीपी पद पर रहते हुए उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त गुरुग्राम और राज्य अपराध शाखा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नवंबर 2024 से वे फरीदाबाद में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात हैं, जहां शस्त्र लाइसेंसिंग अथॉरिटी और यातायात का अतिरिक्त कार्यभार भी उनके पास है।


    हरियाणा

    फरीदाबाद पुलिस और हरियाणा पुलिस परिवार को राजेश दुग्गर जैसे कर्मठ, निष्ठावान और साहसी अधिकारी पर गर्व है। उनकी सेवाएं न केवल पुलिस विभाग के लिए बल्कि समाज में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और भरोसे को मजबूत करने के लिए एक प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।

    इनके अलावा, रोहतक के IG सिमरदीप सिंह, स्टेट क्राइम ब्रांच के SP सुनील कुमार, गुरुग्राम में ACP सुखबीर सिंह को एक्सीलेंट सर्विस के लिए पुलिस मेडल मिलेगा।

    3 इंस्पेक्टरों को भी पुलिस मेडल

    पुलिस मेडल पाने वालों में हिसार के इंस्पेक्टर कंवरपाल, मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के इंस्पेक्टर नरेश कुमार, गुरुग्राम STF में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, फरीदाबाद के सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार, फरीदाबाद के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान, चौथी इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) में तैनात इंस्पेक्टर गुगन राम, कैथल की सब इंस्पेक्टर रेखा रानी और CID में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर गौरव शर्मा शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article5 अफेयर, 4 टूटी सगाइयाँ और एक अधूरी शादी, इस एक्ट्रेस की लव स्टोरी है किसी फिल्म से कम नहीं
    Next Article अमेरिकी सेना के सेक्रेटरी ड्रिस्कॉल ने सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

    March 12, 2026

    हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 14 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश–आंधी का अलर्ट

    March 12, 2026

    कुरुक्षेत्र में दुकानदारों ने दबोचा सब्जी चोर, जमकर की धुनाई

    March 11, 2026

    कुरुक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर

    March 11, 2026

    हरियाणा में जल्द बदलेगा मौसम, 14 मार्च से बारिश के आसार

    March 11, 2026

    हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

    March 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल रहा

    By अंकित कुमारMarch 12, 2026

    LPG Crisis: देशभर में गैस की किल्लत बढ़ी, 900 रुपए वाला सिलेंडर 1800 में मिल…

    टाइटैनिक’ की वो ड्रीम गर्ल, जिसकी खूबसूरती पर आज भी फिदा है दुनिया

    March 12, 2026

    स्टेज पर छा गईं सुनीता बेबी! ‘कागज कमल दावत का’ गाने पर किया जबरदस्त डांस

    March 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.