Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश तेज हवा का दौर शुरू

    March 15, 2026

    वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

    March 15, 2026

    PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

      March 15, 2026

      PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

      March 14, 2026

      एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज रूट पार किया, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें

      March 14, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के लिए कई देश युद्धपोत भेजेंगे: ट्रम्प

      March 14, 2026

      असम में बोले पीएम, कांग्रेस ने युवाओं को गुमराह किया, आतंकवाद के रास्ते पर धकेला

      March 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में आज से ट्रेफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान, चालान नहीं करने वाली है ये काम!
    हरियाणा

    हरियाणा में आज से ट्रेफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान, चालान नहीं करने वाली है ये काम!

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा की सड़कों पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए हरियाणा परिवहन विभाग और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाएंगे। यह अभियान आज से शुरू होकर 31 जनवरी तक जारी रहेगा।

    परिवहन विभाग के अनुसार इस दौरान न केवल स्कूली बसों और वैन की सघन जांच की जाएगी, बल्कि स्कूल, कॉलेज, जिला और उपमंडल स्तर पर यातायात सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। विभाग का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न होने देना है।

    जांच अभियान के दौरान सड़कों पर चल रहे ओवरलोड स्कूली वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य ओवरलोड मालवाहक वाहनों पर भी सख्ती बरती जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान काटे जाएंगे। परिवहन विभाग ने इसके लिए पहले से ही पूरा शेड्यूल तैयार कर लिया है।

    परिवहन विभाग के मुताबिक स्कूल बसों और वैन में प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, मानक गुणवत्ता वाला स्पीड कंट्रोलर और पीने के पानी की सुविधा अनिवार्य होनी चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी निर्देश बस के अंदर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने चाहिए और वाहन पर स्कूल का नाम व संपर्क नंबर लिखा होना जरूरी है। बसों में विश्वसनीय लॉकिंग सिस्टम होना भी नियमों में शामिल है।

    स्कूल बसों और वैन में लगाए गए स्पीड कंट्रोलर की अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। वहीं बस का बाहरी रंग हाईवे पीला होना चाहिए, जिसके चारों ओर 150 मिलीमीटर चौड़ी हरे रंग की पट्टी होनी चाहिए और वाहन के चारों तरफ ‘स्कूल बस’ स्पष्ट रूप से लिखा होना अनिवार्य है।


    हरियाणा

    परिवहन विभाग ने बताया कि इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस 20 से अधिक मानकों पर जांच करेगी। इनमें बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, सीसीटीवी कैमरे, लाइट, वाइपर, अग्निशमन यंत्र, बालक परिचालक की वर्दी और महिला-पुरुष हेल्पर की उपलब्धता जैसी चीजें शामिल हैं। पिछले वर्ष हरियाणा पुलिस ने 26,931 स्कूली वाहनों की जांच की थी, जिनमें से 5909 वाहनों के चालान काटे गए थे।

    अभियान के दौरान पुलिस अनफिट वाहनों से होने वाले नुकसान के बारे में वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को जागरूक भी करेगी। परिवहन आयुक्त अतुल कुमार ने हाल ही में ओवरलोड वाहनों पर काटे गए चालानों का जुर्माना समय पर जमा कराने के निर्देश भी दिए हैं।

    परिवहन विभाग का कहना है कि यह अभियान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही पर समय रहते कार्रवाई की जा सके और सड़क हादसों को रोका जा सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखुले मंच पर मिडिल फिंगर दिखाकर दिया करारा जवाब
    Next Article UP से दिल्ली तक UGC कानून पर हंगामा! आखिर क्यों खौल उठा सवर्ण समाज?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    देर रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 64 IPS अधिकारियों के तबादले, 27 जिलों के SP बदले

    March 14, 2026

    15-16 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, इन जिलों में यलो अलर्ट

    March 14, 2026

    टटरी गाने के विवाद में फंसे Badshah, हरियाणा महिला आयोग ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

    March 13, 2026

    हरियाणा में लौटेगा मिट्टी के तेल का दौरा, केंद्र से 8.76 लाख लीटर केरोसिन मिला, BPL परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

    March 13, 2026

    हरियाणा में SDM कार्यालय में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 6 हजार लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

    March 13, 2026

    हरियाणा में एडिशनल SHO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 40 हजार लेते ACB ने दबोचा

    March 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश तेज हवा का दौर शुरू

    By परवेश चौहानMarch 15, 2026

    Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश तेज हवा का दौर शुरू आने…

    वर्तमान में जल परिवहन की भूमिका निर्णायक : पीएम

    March 15, 2026

    PM Modi Visit West Bengal: जंगलराज वालों का बंगाल से काउंटडाउन शुरू: पीएम मोदी

    March 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.