Close Menu
    What's Hot

    श्रीनगर में कई जगह एनआईए के छापे

    March 23, 2026

    धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला सिंह शेखावत बनीं अध्यक्ष

    March 23, 2026

    मनीष सिसोदिया बोले- पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी जिम्मेदारी लें

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      श्रीनगर में कई जगह एनआईए के छापे

      March 23, 2026

      ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में हांफने लगा अमेरिका

      March 23, 2026

      दिल्ली का बजट सत्र आज से होगा शुरू

      March 23, 2026

      6 महीने बाद लेह पहुंचे सोनम वांगचुक, बोले- हिरासत का समय आत्ममंथन का अवसर था

      March 22, 2026

      ईरान से सीजफायर वार्ता करना चाहते हैं ट्रम्प

      March 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोने और चांदी के दाम में मजबूती जारी
    दुनिया

    सोने और चांदी के दाम में मजबूती जारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोने और चांदी के दाम में मजबूती जारी
    Gold Price Update : सोने और चांदी के दाम में मजबूती जारी

    दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1.71 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम व चांदी 3.85 लाख रुपए प्रति किलो पहुंची

    Gold Price Update  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक तेजी व जबरदस्त घरेलू मांग के चलते सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी का सिलसिला जारी है। 99.9% शुद्धता वाला सोना बुधवार को 5,000 रुपये चढ़कर 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1.66 लाख रुपए पर बंद हुआ था।बुधवार को चांदी ने एक बार फिर जबरदस्त छलांग लगाई और 15,000 रुपये महंगी होकर इतिहास रच दिया। दिल्ली के बाजार में अब 1 किलो चांदी की कीमत 3 लाख 85 हजार रुपये के ‘आॅल-टाइम हाई’ पर पहुंच गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी में इतनी बड़ी तेजी देखी गई है।

    इससे ठीक एक दिन पहले (मंगलवार को) चांदी के भाव में 40,500 रुपये का भारी उछाल आया था। सोने और चांदी के दाम बढ़ने के पीछे जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार 8वें दिन बढ़त के साथ 5,311 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, आॅगमोंट की रिसर्च हेड रेनीषा चैनानी के मुताबिक, डॉलर की कमजोरी और पॉलिसी को लेकर अनिश्चितता ने चांदी को 115 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंचा दिया है।

    शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी

    एशियाई बाजारों में बढ़त जबकि यूरोपीय बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ। शेयर बाजार के जानकार इस बढ़त के पीछे भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए एफटीए और भारत व अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता के सकारात्मक माहौल की खबरों और मजबूत खरीदारी बताया जा रहा है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 82,344.68 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 646.49 अंक या 0.78 प्रतिशत की तेजी आई और यह 82,503.97 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 25,342.75 पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 91.79 पर बंद हुआ।

    बुधवार को मुख्य कंपनियों के शेयर इस तरह रहे

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद उसके शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की तेजी आई। एटरनल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट अन्य प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियां थीं। अन्य पिछड़ने वाली कंपनियों में मारुति, सन फार्मा, इंफोसिस और भारती एयरटेल शामिल थीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पेन के वैज्ञानिकों ने पैंक्रियाटिक कैंसर का इलाज खोजा
    Next Article इंस्टाग्राम पर भिड़े सारा अली खान और ओरी, दोस्ती में आई बड़ी दरार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट

      March 22, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

      March 21, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      March 21, 2026

      देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 अरब डॉलर की गिरावट

      March 21, 2026

      भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी

      March 21, 2026

      म्यूल अकाउंट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

      March 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      श्रीनगर में कई जगह एनआईए के छापे

      By अंकित कुमारMarch 23, 2026

      Jammu-Kashmir Breaking News : श्रीनगर में कई जगह एनआईए के छापे कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा…

      धारूहेड़ा में राजपूत महिला मंडल का गठन, सुशीला सिंह शेखावत बनीं अध्यक्ष

      March 23, 2026

      मनीष सिसोदिया बोले- पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए विधायक पूरी जिम्मेदारी लें

      March 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.