Close Menu
    What's Hot

    बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

    September 21, 2026

    AAP सरकार को एक्सपीरियंस हो गया- नशा

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार अब इन परिवारों के बच्चों को देगी 8000 रुपए महीना, ये योजना शुरू
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार अब इन परिवारों के बच्चों को देगी 8000 रुपए महीना, ये योजना शुरू

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में शहीद सैनिकों और युद्ध अथवा अभियानों में हताहत हुए जवानों के परिवारों के लिए नायब सिंह सैनी सरकार ने एक ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से अहम फैसला लिया है। अपनी तरह की पहली पहल करते हुए हरियाणा सरकार ने ऐसी छात्रवृत्ति योजना लागू की है, जिसके तहत सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के शहीदों व ऑपरेशनल हताहतों के बच्चों को हर महीने 5,000 से 8,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य कक्षा छठी से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक पढ़ाई कर रहे छात्रों को निरंतर शिक्षा में सहयोग देना है।

     

    इस संबंध में सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार द्वारा “हरियाणा छात्रवृत्ति नीति 2025” को औपचारिक रूप से अधिसूचित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून 2025 में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी थी, जिसे अब एक साल बाद लागू कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह वही वादा है, जिसे मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनावों से पहले अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था।

     

    नोटिफिकेशन के अनुसार, इस योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाले छात्रों को सालाना 60,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। स्नातक स्तर के छात्रों को 72,000 रुपये प्रतिवर्ष और स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों को 96,000 रुपये सालाना तक की सहायता दी जाएगी। यानी मासिक आधार पर यह राशि 5,000 से 8,000 रुपये के बीच होगी, जो पहले की योजनाओं की तुलना में कहीं अधिक है।

     

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना उन सभी मामलों पर लागू होगी, जहां कोई सैनिक या अर्धसैनिक बल का जवान आधिकारिक कर्तव्यों के दौरान शहीद हुआ हो या युद्ध, आतंकी हमला, आईईडी विस्फोट, सीमा झड़प, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, हवाई दुर्घटना, समुद्र में दुर्घटना, आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी, प्राकृतिक आपदा या किसी बचाव अभियान के दौरान अपनी जान गंवा चुका हो। नीति में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऐसे कर्तव्यों में असाधारण साहस और त्वरित निर्णय क्षमता की आवश्यकता होती है।

     


    अनिल विज, सिरसा, वीआईपी नंबर HR 88 B 8888

    हरियाणा सरकार ने पात्रता को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए हैं। योजना का लाभ उन्हीं मामलों में मिलेगा, जहां शहीद या हताहत जवान सेवा में शामिल होने के समय हरियाणा का निवासी रहा हो। यदि केंद्रीय सेवाओं में स्थानांतरण के कारण उस समय पता अस्थायी था, तो निवास का निर्धारण उनके पिता के स्थायी पते के आधार पर किया जाएगा।

     

    इस छात्रवृत्ति योजना के दायरे में रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले सभी सशस्त्र बल शामिल हैं, जिनमें भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल शामिल हैं। इसके अलावा गृह मंत्रालय के अधीन आने वाले अर्धसैनिक बल जैसे असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एनएसजी और एसएसबी के शहीद जवानों के बच्चे भी इस योजना के पात्र होंगे।

     

    सरकार ने यह भी साफ किया है कि यदि शहीद या हताहत जवान के परिवार का कोई अन्य सदस्य सेवा में है, तब भी बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए पात्र रहेंगे। सरकार का कहना है कि इस योजना का मूल उद्देश्य देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह की आर्थिक कमी से जूझने न देना है, ताकि वे सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ सकें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या TV भूल गया अपनी मर्यादा? 15 साल की एक्ट्रेस से कराया गया आपत्तिजनक सीन, मचा बवाल
    Next Article भारत और चिली के बीच एफटीए जल्द होगा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026

    Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

    September 21, 2026

    न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म

    September 21, 2026

    बिल्डर की मनमानी से हैं परेशान तो कहां करें शिकायत? वकील से जानिए खरीदार के अधिकार और कानूनी रास्ते

    September 20, 2026

    दहेज प्रताड़ना में FIR के बाद भी क्यों गिरफ्तार नहीं कर सकती पुलिस? वकील से जानिए नियम

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

    By अंकित कुमारSeptember 21, 2026

    Sonia Gandhi voter list case: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम नागरिकता हासिल करने से…

    AAP सरकार को एक्सपीरियंस हो गया- नशा

    September 21, 2026

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.