Close Menu
    What's Hot

    5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी

    June 30, 2026

    हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

    June 30, 2026

    कादियां हल्के को जल्द मिलेगा सब-डिवीजन का दर्जा; सीएम मान का एलान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी

      June 30, 2026

      एसआईआर पर विपक्ष एकजुट, सीजेआई को लिखा लेटर

      June 30, 2026

      उत्तराखंड-यूपी में जल्द दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

      June 30, 2026

      यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने नजरबंद किया

      June 30, 2026

      अफगानिस्तान के नागरिकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान : भारत

      June 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों को जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक
    हरियाणा

    हरियाणा सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों को जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को उनकी जयंती की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के हित में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जो अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवार पिछले 20 वर्षों से एक ही स्थान पर निवास कर रहे हैं, उन्हें मालिकाना हक देने के लिए सरकार विशेष नीति तैयार कर रही है। इस पॉलिसी के तहत ऐसे परिवारों को रियायत दी जाएगी, जिससे वे अपने घर और जमीन के कानूनी मालिक बन सकें।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति कंपोनेंट प्लान के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग अब केवल अनुसूचित जाति समाज के कल्याण के लिए ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस फंड का पैसा किसी अन्य मद में खर्च न हो। इसके लिए आगामी विधानसभा सत्र में आवश्यक कानूनी प्रावधान लाकर इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

    सीएम नायब सैनी ने उमरी गांव के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यहां 5 एकड़ भूमि पर गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जाएगा। इस भव्य परियोजना पर कुल 124 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गुरु रविदास धाम सामाजिक एकता, समरसता और संत रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ाने का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।


    हरियाणा के इन 5 शहरों में की हुई बल्ले-बल्ले, गरीब परिवारों को मिलेंगे सस्ते फ्लैट, शुरू हुई बुकिंग

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा और कृष्ण पंवार के अलावा विधायक रामकुमार कश्यप, भगवान दास कबीरपंथी, पवन खरखौदा, कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनुसूचित समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, कंवरपाल गुर्जर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक घनश्यामदास अरोड़ा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और सामाजिक प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपार्टी वाइब्स से भरा अवनीत कौर का अंदाज़, इंस्टाग्राम पिक्स हुईं वायरल
    Next Article हरियाणा में मंत्री अरविंद शर्मा के सामने भिड़े कार्यकर्ता, भूमि पूजन समारोह के दौरान हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे!
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

    June 30, 2026

    धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा

    June 30, 2026

    हरियाणा में 5000 एकड़ में बसेगी नमो सिटी, दिल्ली के व्यापारियों को न्योता, आधे रेट पर मिलेगी जमीनें

    June 30, 2026

    हरियाणा के गरीबों के लिए खुशखबरी! राशन बढ़ाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, 5 राज्यों से सीखेगी मॉडल

    June 29, 2026

    हरियाणा में 20 हजार की रिश्वत लेता अटल सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

    June 29, 2026

    हरियाणा के पानी से बुझेगी राजस्थान की धरती की प्यास, हथिनीकुंड बैराज से सीधी पाइपलाइन बिछेगी, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के लिए केबल कार चलाने की तैयारी

    By अंकित कुमारJune 30, 2026

    Amarnath Yatra: 5-8 घंटे का सफर 30 मिनट में पूरा होगा, 2029 से अमरनाथ के…

    हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी

    June 30, 2026

    कादियां हल्के को जल्द मिलेगा सब-डिवीजन का दर्जा; सीएम मान का एलान

    June 30, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.