Close Menu
    What's Hot

    5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

    June 7, 2026

    देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

    June 7, 2026

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार
    दुनिया

    भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार
    Business News Hindi : भारत-अमेरिका बीटीए का पहला चरण तैयार

    दोनों देश आने वाले चार-पांच दिन में जारी कर सकते हैं सयुंक्त बयान, मार्च के मध्य तक दोनों देश कर सकते हैं हस्ताक्षर : गोयल

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच होने जा रहे व्यापार समझौते पर बोलते हुए देश के उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दोनों देशों के बीच होने जा रहे इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यपार को बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करना है। गोयल ने यह भी बताया कि बीटीए का पहला चरण लगभग तैयार है और अगले चार-पांच दिनों में एक संयुक्त बयान जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद मार्च के मध्य तक कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।

    भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बात करते हुए गोयल ने कहा कि फरवरी 2025 में औपचारिक रूप से प्रस्तावित इस समझौते का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करना है। इसके लिए दोनों देशों को निर्यात और सोर्सिंग दोनों मोर्चों पर प्रयास बढ़ाने होंगे।

    अमेरिका जल्द नई टैरिफ दरें लागू करेगा

    वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि संयुक्त बयान के बाद अमेरिका की ओर से कार्यकारी आदेश के जरिए टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में टैरिफ कार्यकारी आदेश से तय होते हैं, जबकि भारत में एमएफएन (सबसे प्रिय राष्ट्र) टैरिफ में कटौती केवल कानूनी समझौते के बाद ही संभव है। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन ने अगस्त 2025 से भारत समेत प्रमुख निर्यातक देशों पर सख्त टैरिफ लगाए थे, जिनके तहत भारत से अमेरिका जाने वाले कई उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लागू किया गया था। अब नेताओं के बीच हालिया बातचीत के बाद इन्हें घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।

    विकसित भारत के लिए अमेरिकी सहयोग बहुत जरूरी

    गोयल ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते बारे कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को पाने और इस सपने को साकार करने के लिए भविष्य में हमारे लिए अमेरिका का सहयोग बहुत अहम होगा। हालांकि उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया कि व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर भारत की ओर से अमेरिका में किसी निवेश की कोई प्रतिबद्धता नहीं की गई है।

    इन क्षेत्रों में करना होगा आयात

    उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ते भारत को आने वाले वर्षों में अमेरिका से बड़ी मात्रा में ऊर्जा, डेटा सेंटर उपकरण, आईसीटी उत्पाद और अन्य वस्तुओं की जरूरत होगी। गोयल ने कहा कि अमृतकाल के दौरान भारत की तेज आर्थिक वृद्धि के साथ-साथ स्टील क्षमता मौजूदा 140 मिलियन टन से बढ़कर अगले कुछ वर्षों में करीब 300 मिलियन टन तक पहुंचने की योजना है। इसी तरह, ऊर्जा और डिजिटल अवसंरचना की मांग भी तेजी से बढ़ेगी। उनके अनुसार, अगले पांच वर्षों में भारत अमेरिका से लगभग 500 अरब डॉलर के सामान का आयात कर सकता है।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील से छोटे निर्यातकों को नुकसान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleEditorial Aaj Samaaj: तकरार नहीं, प्यार की दरकार
    Next Article क्या सच में सगाई कर ली जिया शंकर और एल्विश यादव ने? तस्वीरों ने बढ़ाया सस्पेंस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

      June 7, 2026

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      June 7, 2026

      रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

      June 7, 2026

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      5 अगस्त तक चलेगा राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान, हरा-भरा सिरसा 2.0 का शुभारंभ 23 जुलाई से

      By प्रमोद रिसालियाJune 7, 2026

      सिरसा, 05 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा…

      देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

      June 7, 2026

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.