Close Menu
    What's Hot

    बेडरूम रोमांस से छा गए निरहुआ और आम्रपाली, सालों बाद भी ट्रेंड कर रहा ये गाना

    June 6, 2026

    मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

    June 6, 2026

    OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 5 नये शहर होंगे विकसित, पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया, जानें पूरी डिटेल
    हरियाणा

    हरियाणा में 5 नये शहर होंगे विकसित, पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया, जानें पूरी डिटेल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे को प्रदेश के औद्योगिक भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की एक अत्यंत मूल्यवान संपत्ति है, जो आने वाले दशकों में औद्योगिक और शहरी विकास की दिशा तय करेगी। वर्ष 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने केएमपी एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है।

    उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ विज़न को साकार करने में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका बेहद अहम है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केएमपी एक्सप्रेसवे एक मजबूत आधार प्रदान करता है, क्योंकि यह न केवल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाता है बल्कि औद्योगिक निवेश के लिए नए अवसर भी खोलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार सृजन और आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिल सके।

    राव नरबीर सिंह ने स्पष्ट किया कि एचएसआईआईडीसी की भूमिका केवल राजस्व अर्जन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम का मुख्य उद्देश्य उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित प्रक्रियाएं और अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराना होना चाहिए, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हो।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2030 तक औद्योगिक विकास को और तेज करने के लिए 10 नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की घोषणा की थी। इनमें से पांच आईएमटी को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है और उन्हें विकसित करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष उद्योग विभाग के बजट में 125 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की गई थी और आगामी बजट में इस आवंटन को और बढ़ाया जाएगा, ताकि प्रदेश का औद्योगिक विस्तार निरंतर बना रहे।


    HSSC Group-C Vacancy

    उन्होंने कहा कि प्रस्तावित 10 आईएमटी में से तीन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी, जिनकी मुख्य धुरी केएमपी एक्सप्रेसवे होगा। इसके साथ ही केएमपी के आसपास विकसित किए जाने वाले पांच नए शहर ‘विकसित भारत’ के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

    राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा ने हरित क्रांति के दौर में कृषि क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया था और अब गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित कर वह बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे वैश्विक पहचान वाले शहरों को चुनौती दे चुका है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब प्रदेश में 10 नई आईएमटी पूरी तरह विकसित होंगी, तब हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article33 साल पहले जब गोविंदा के धमाके से हिल गया था बॉक्स आॅफिस
    Next Article उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जल्द फिर करवट लेगा मौसम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026

    आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

    June 6, 2026

    कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ मजबूत ढाल है POSH कानून

    June 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित: डीसी

    June 5, 2026

    CM approves commencement of advanced PET and SPECT facilities at Ambala Civil Hospital

    June 5, 2026

    विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण : डीसी आयुष सिन्हा

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बेडरूम रोमांस से छा गए निरहुआ और आम्रपाली, सालों बाद भी ट्रेंड कर रहा ये गाना

    By श्वेता चौहानJune 6, 2026

    Bhojpuri Song: बेडरूम रोमांस से छा गए निरहुआ और आम्रपाली, सालों बाद भी ट्रेंड कर…

    मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

    June 6, 2026

    OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

    June 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.