Close Menu
    What's Hot

    सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से AAP

    May 26, 2026

    खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी ने फिर जीता दिल, 9 साल पुराना गाना बना इंटरनेट सेंसेशन

    May 26, 2026

    देश में उर्वरकों की कमी नहीं : केंद्र

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने ईरानी नौकाओं पर किया हमला

      May 26, 2026

      देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

      May 25, 2026

      ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू
    Breaking News

    बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Budget Session Live Today : बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू
    Budget Session Live Today : बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम सप्ताह आज से शुरू

    संसद में स्थिति हंगामेदार रहने की उम्मीद, भारत-अमेरिका व्यापार समझाते पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

    Budget Session Live Today  (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : 28 जनवरी से शुरू हुआ संसद का बजट सत्र अपने पहले चरण के अंतिम सप्ताह का आज आगाज करेगा। संसद के दोनों सदनों में अभी तक ज्यादात्तर समय गतिरोध की स्थिति रही है और ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्टÑपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भी नहीं लाया जा सका।

    बीते सप्ताह भी संसद की ज्यादात्तर कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। आज भी संसद में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। आज जबकि पहले चरण का अंतिम सप्ताह शुरू हो रहा है तो सरकार की कोशिश आने वाले पांच दिन की कार्यवाही में लंबित कामकाज निपटाने की रहेगी, जबकि विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारियों में जुटा है।

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर विपक्ष हमलावर

    विपक्ष भारत और अमेरिका के बीच होने जा रहे द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा और जवाब चाहता है। टकराव की स्थिति में बार-बार स्थगन की नौबत आ सकती है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि अगर सहमति नहीं बनी तो पूरा सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ सकता है। समझौते के प्रावधान सार्वजनिक होने के बाद विपक्षी दलों ने कृषि और ऊर्जा हितों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    इससे शेष कार्य दिवस की कार्यवाही प्रभावित होने की आशंका है। आज से शुरू हो रहे सप्ताह में कांग्रेस, सपा, डीएमके और टीएमसी समेत कई विपक्षी दल इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं। विपक्ष का आरोप है कि समझौते में कृषि क्षेत्र की अनदेखी की गई है और कुछ शर्तें देश के हित के खिलाफ हैं। पहले संकेत थे कि विपक्ष आम बजट पर चर्चा में भाग लेगा, लेकिन समझौते का स्वरूप सामने आने के बाद रुख सख्त हो गया है।

    पहले भी हंगामे में बीता सत्र

    बजट सत्र का पहला चरण पहले ही लगातार हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। इसकी शुरूआत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे से जुड़ी अप्रकाशित सामग्री पढ़े जाने के विवाद से हुई थी। इस मामले में जोरदार विरोध के बाद कांग्रेस के आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया। इसके बाद कई दिनों तक सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी। शुक्रवार को हुए हंगामे के बाद संकेत मिले थे कि विपक्ष अप्रकाशित किताब विवाद को पीछे छोड़कर बजट पर चर्चा करेगा। कांग्रेस और अन्य दलों ने रणनीति बदली थी ताकि आर्थिक मुद्दों पर सरकार को घेरा जा सके।

    ये भी पढ़ें : India-US Trade Deal : अमेरिका से व्यापार समझौता भारतीय अर्थव्यवस्था की बूस्टर डोज : वित्त मंत्री

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगालियां, थप्पड़ और बवाल! ‘द 50’ में दुश्मनों की तरह भिड़े ये 7 कंटेस्टेंट्स
    Next Article फरवरी के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर आएंगी ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका ने ईरानी नौकाओं पर किया हमला

      May 26, 2026

      देश में कई जगह पारा 47 डिग्री पार

      May 25, 2026

      ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से AAP

      By श्वेता चौहानMay 26, 2026

      Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मालविंदर सिंह कंग…

      खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी ने फिर जीता दिल, 9 साल पुराना गाना बना इंटरनेट सेंसेशन

      May 26, 2026

      देश में उर्वरकों की कमी नहीं : केंद्र

      May 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.