Close Menu
    What's Hot

    हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार RBI को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है

    May 25, 2026

    Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL लेकर आया ₹51 वाला सस्ता और दमदार प्लान

    May 25, 2026

    शोपियां में एनआईए की छापेमारी

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026

      डब्ल्यूएचओ ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

      May 25, 2026

      फलता विधानसभा सीट पर भी बीजेपी आगे, सुबह से चल रही मतगणना, 21 मई को हुआ था पुनर्मतदान

      May 24, 2026

      बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती

      May 24, 2026

      मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया

      May 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Lok Sabha Updates: कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, सदन चलने नहीं देना चाहती कांग्रेस : किरेन रिजिजू
    Breaking News

    Lok Sabha Updates: कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, सदन चलने नहीं देना चाहती कांग्रेस : किरेन रिजिजू

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Lok Sabha Updates
    Lok Sabha Updates: कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, सदन चलने नहीं देना चाहती कांग्रेस : किरेन रिजिजू

    Lok Sabha Adjourned Till 2 PM, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने विपक्षी सांसदों के संसद में लगातार हंगामा करने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सदन चलने नहीं देना चाहती है। दरअसल, आज सुबह जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो फिर विपक्षी सदस्य ने हंगामा किया। इसके बाद कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे जब फिर कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसद सदन के वेल में आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए से स्थगित कर दी गई है।

    कई विपक्षी पार्टियां बजट पर चर्चा करने के लिए तैयार

    किरेन रिजिजू ने दावा किया कि कई विपक्षी पार्टियां केंद्रीय बजट 2026-27 पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस संसद चलने नहीं दे रही। उन्होंने कहा, आज बजट का समय है, और हमें इस पर चर्चा करनी चाहिए। रिजिजू ने कहा, मैंने कल भी कांग्रेस से इस पर चर्चा करने के लिए कहा था। समाजवादी पार्टी, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) व तृणमूल के नेता बोलने को तैयार हैं, व कांग्रेस नहीं चाहती कि संसद चले।

    कांग्रेस ने बहुत गिरा दी है सदन की गरिमा

    केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री ने कहा, मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस ने पहले ही सदन की गरिमा बहुत गिरा दी है और अब इसे और गिरने मत दो। उन्होंने विपक्ष से कहा, बजट पर चर्चा होने दें। यह तब हुआ जब विपक्ष ने आरोप लगाया कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में बोलने नहीं दिया गया। राहुल ने चीन के खिलाफ 2020 के गतिरोध पर चर्चा करने के लिए जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड यादों का हवाला दिया। अध्यक्ष ने एक आदेश पारित किया, जिसमें राहुल से अनपब्लिश्ड लिटरेचर का हवाला न देने को कहा गया।

    आज उत्पल कुमार सिंह को नोटिस सौंपेगी कांग्रेस

    सूत्रों के अनुसार इस बीच सामने आया है कि कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी। आज विपक्षी पार्टी लोकसभा सचिव जनरल उत्पल कुमार सिंह को नोटिस सौंपेगी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस के सांसदों ने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।

    अविश्वास प्रस्ताव को समाजवादी पार्टी व डीएमके का सपोर्ट

    जानकारी के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव को समाजवादी पार्टी व डीएमके का सपोर्ट है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अभी तक अपनी स्थिति नहीं बताई है। अब तक की जानकारी के मुताबिक टीएमसी अविश्वास प्रस्ताव पर दस्तखत नहीं करेगी। कांग्रेस ने ओम बिरला के खिलाफ पहल की थी। सूत्रों के मुताबिक, अगर स्पीकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने की इजाजत नहीं देते हैं, तो वे अविश्वास प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ेंगे, लेकिन अगर उन्हें बोलने दिया जाता है, तो पार्टी मोशन को रोक देगी।

    ये भी पढ़ें : Parliament Updates: बीजीपी MPs ने पीएम की सीट घेरने, स्पीकर के चैंबर के पास पहुंचने को लेकर की सख्त कार्रवाई की मांग

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAAP नेता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं पर तीखा हमला बाेला…
    Next Article सोने और चांदी के दाम में दोबारा आया उछाल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026

      डब्ल्यूएचओ ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

      May 25, 2026

      फलता विधानसभा सीट पर भी बीजेपी आगे, सुबह से चल रही मतगणना, 21 मई को हुआ था पुनर्मतदान

      May 24, 2026

      बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती

      May 24, 2026

      मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया

      May 24, 2026

      अंतिम चरण में अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर का अहम समझौता

      May 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार RBI को निजी खजाने की तरह इस्तेमाल कर रही है

      By श्वेता चौहानMay 25, 2026

      2014 से अब तक आरबीआई से 14.29 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा लिए गए, फिर…

      Jio-Airtel की बढ़ी टेंशन! BSNL लेकर आया ₹51 वाला सस्ता और दमदार प्लान

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.