Close Menu
    What's Hot

    दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

    May 25, 2026

    पंजाब में 87 खिलाड़ी महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित, विभिन्न खेलों में पदक विजेता 1070 खिलाड़ियों का सम्मान

    May 25, 2026

    हरियाणा में लागू होगा परिवार पहचान पत्र 2.0, अब AI बताएगा परिवार की असली आय और संपत्ति

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026

      डब्ल्यूएचओ ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

      May 25, 2026

      फलता विधानसभा सीट पर भी बीजेपी आगे, सुबह से चल रही मतगणना, 21 मई को हुआ था पुनर्मतदान

      May 24, 2026

      बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती

      May 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»CM Yogi Adityanath: कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा: सीएम योगी
    Breaking News

    CM Yogi Adityanath: कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा: सीएम योगी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    CM Yogi Adityanath: कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा: सीएम योगी
    CM Yogi Adityanath: कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, बाबरी ढांचा कयामत के दिन तक नहीं बनेगा: सीएम योगी

    कहा- जो कानून तोड़ेगा उसे जहन्नुम मिलेगा
    CM Yogi Adityanath, (द भारत ख़बर), बाराबंकी: सीएम योगी आदित्य नाथ मंगलवार को बाराबंकी पहुंचे। यहां पर उन्होंने बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कयामत की रात कभी नहीं आएगी, इसलिए बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी संभव नहीं है। जो लोग कयामत के दिन का सपना देख रहे हैं, वे ऐसे ही सड़-गल जाएंगे। ऐसे लोगों से कहना चाहेंगे कि कयामत के दिन के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, क्योंकि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। जो कानून तोड़ेगा, वो सीधे जहन्नुम में जाएगा। उन्होंने कहा, ये डबल इंजन की सरकार है।

    हम लोगों ने कहा था ना, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। बन गया न मंदिर। कोई संदेह है। राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। अब उनकी नैया कभी पार नहीं होगी। उन्हें कभी आगे नहीं बढ़ना। रामद्रोहियों के लिए अब कोई जगह नहीं। जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, अब इन लोगों के लिए कोई जगह नहीं। राम सबके हैं, इसमें भेद नहीं। कुछ अवसरवादी राम को भूल जाते हैं।

    2017 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था

    योगी बाराबंकी में श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यज्ञ मंडप में आहुति दी। इस दौरान संत बलराम दास ने मखाने और लावा की माला पहनाकर योगी का स्वागत किया। इसके बाद योगी ने कहा, हम सब भारतीय एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें। 2017 से पहले कोई सुरक्षित नहीं था। पहले गरीबों की जमीन पर कब्जा हो जाता था। सरकार बदलते ही सारी अराजकता गायब हो गई। हमारी सरकार में सब सुरक्षित हैं।

    जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही सरकार

    योगी ने कहा, बेटी सुरक्षित होगी, तो समाज अपने आप सुरक्षा का एहसास करेगा। व्यापारी सुरक्षित होगा, तो तरक्की होगी। पहले वेतन देने का पैसा नहीं होता था। आज सभी को वेतन समय पर मिल रहा। सरकार करोड़ों लोगों को पेंशन दे रही है। आज प्रदेश तरक्की कर रहा है। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जो कानून अपने हाथ में लेगा, तो कानून उसे ऐसा सबक सिखाएगा कि पीढ़ियां याद रखेंगी।

    बाराबंकी भगवान विष्णु के वराह अवतार की भूमि

    सीएम ने कहा, 500 साल में कई राजा-महाराजा आए। 1947 में देश आजाद हुआ। सरकारें बनती रहीं। लेकिन, किसी के मन में ये बात नहीं आई कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने। मंदिर भाजपा की सरकार में बना। आज वहां लाखों भक्त दर्शन करने जा रहे। बाराबंकी भगवान विष्णु के वराह अवतार की भूमि है। यहीं लोधेश्वर महादेव का पवित्र धाम है।

    इसी धरती पर हॉकी के महान खिलाड़ी और पद्म सम्मान से सम्मानित बाबू केडी सिंह का जन्म हुआ था। उनकी हवेली बिकने वाली थी। लेकिन, सरकार ने उसे बिकने नहीं दिया। अपने खर्चे से वहां भविष्य स्मारक बनवाया जा रहा है। जिससे जनपद का नौजवान उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके।

    बाराबंकी से गुजरेगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग

    योगी ने कहा, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बाराबंकी से होकर गुजरेगा, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी। बाराबंकी को एससीआर में शामिल किया गया है। इससे यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राज्यमंत्री सतीश शर्मा और प्रभारी मंत्री सुरेश राही के प्रस्ताव पर रामसनेहीघाट में भव्य औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें : Chhattisgarh Breaking: 110 महिलाओं सहित 208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSergey Lavrov: एनर्जी सप्लाई पर कंट्रोल चाहता है अमेरिका, भारत पर हमसे तेल नहीं खरीदने का दबाव: सर्गेई लावरोव
    Next Article अमृतसर में बड़ी कार्रवाई: क्रॉस-बॉर्डर हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026

      डब्ल्यूएचओ ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

      May 25, 2026

      फलता विधानसभा सीट पर भी बीजेपी आगे, सुबह से चल रही मतगणना, 21 मई को हुआ था पुनर्मतदान

      May 24, 2026

      बंगाल के फालता में पहली बार भाजपा जीती

      May 24, 2026

      मोदी ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को गोद में उठाया

      May 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      By अंकित कुमारMay 25, 2026

      Punjab Breaking News : दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल…

      पंजाब में 87 खिलाड़ी महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित, विभिन्न खेलों में पदक विजेता 1070 खिलाड़ियों का सम्मान

      May 25, 2026

      हरियाणा में लागू होगा परिवार पहचान पत्र 2.0, अब AI बताएगा परिवार की असली आय और संपत्ति

      May 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.