Close Menu
    What's Hot

    इस OTT पर आएगी ‘भूत बंगला’!, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी का घर बैठे ऐसे उठाएं मजा

    April 17, 2026

    गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया

    April 17, 2026

    अंगूठी निगलने के बाद बापूजी को दर्द, जेठालाल परेशान

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया

      April 17, 2026

      ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा शुक्रिया

      April 17, 2026

      Lok Sabha Updates: महिलाओं को सशक्त नहीं बनाएगी महिला आरक्षण कानून : राहुल गांधी

      April 17, 2026

      सात जरूरतमंद लोगों को नई जिंदगी दे गया ब्रेनडेड किसान

      April 17, 2026

      हम अब ईरान के साथ शांति समझौते के करीब : ट्रंप

      April 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत ने अपने हितों की रक्षा की
    दुनिया

    अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत ने अपने हितों की रक्षा की

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India-US Trade Deal : अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत ने अपने हितों की रक्षा की
    India-US Trade Deal : अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत ने अपने हितों की रक्षा की

    किसानों, मछुआरों और डेयरी क्षेत्र को इस समझौते में सुरक्षित रखा गया

    India-US Trade Deal (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर आपसी सहमति बन चुकी है। इसकी घोषणा पिछले दिनों सबसे पहले अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। इसके बाद भारत की तरफ से पीएम, वित्त मंत्री और उद्योग मंत्री का यह बयान सामने आया कि दोनों देश जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

    इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारत ने व्यापार समझौतों में संवेदनशील क्षेत्रों की हमेशा रक्षा की है और अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते में भी किसानों, मछुआरों और डेयरी जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि भारत सभी व्यापार समझौतों में स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ बातचीत करता है। जिन क्षेत्रों को देश के लिए अत्यंत संवेदनशील माना जाता है, उन्हें बाजार पहुंच देने के मामले में भारत ने अपने साझेदार देशों को साफ संकेत दिया है कि ऐसे सेक्टर पूरी तरह नहीं खोले जा सकते।

    घरेलू बाजार में अमेरिका की पहुंच रहेगी सीमित

    अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक वर्ष में हुए पांच व्यापार समझौतों में सभी संवेदनशील क्षेत्रों को संरक्षित रखा गया है। अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते में भी प्रमुख संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। जहां कुछ हद तक संवेदनशीलता थी, वहां टैरिफ रेट कोटा जैसे तंत्र का इस्तेमाल किया गया, ताकि बाजार पहुंच सीमित रहे और घरेलू किसानों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्ष संयुक्त बयान को कानूनी समझौते का रूप देने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसे मार्च के अंत तक अंतिम रूप देकर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे।

    कपड़ा उद्योग को मिलेगा विशाल बाजार

    अमेरिका के साथ व्यापार समझौता होने पर भारत के जिस उद्योग क्षेत्र को सबसे ज्यादा फायदा होगा वह है भारत का कपड़ा उद्योग। इस समझौते के बाद अमेरिका का 118 अरब डॉलर का आयात बाजार भारतीय कपड़ा और परिधान क्षेत्र के लिए ज्यादा सुलभ हो जाएगा। सरकार ने इसे निर्यात, निवेश और रोजगार बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है। अमेरिका पहले से ही भारत के वस्त्र निर्यात का सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। वस्त्र मंत्रालय के मुताबिक इस समझौते से भारतीय वस्त्र और परिधान उत्पादों पर लगने वाला 18 प्रतिशत जवाबी शुल्क घटेगा। इससे भारतीय निर्यातकों को कीमत के मामले में सीधा फायदा मिलेगा।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार के लिए दो दिन अहम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ का बजट
    Next Article ‘मैं इन सबकी मां हूं’, Naagin 7 पर Rakhi Sawant का ड्रामा, Priyanka Chahar Choudhary पर तंज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका-ईरान का समझौते को लेकर सकारात्मक रुख बनेगा शेयर बाजार के लिए बूस्ट

      April 17, 2026

      सोने के ऊंचे दामों ने बदला ग्राहकों का ट्रेंड

      April 17, 2026

      6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : एसएंडपी

      April 17, 2026

      भारत की कर्ज चुकाने की क्षमता मजबूत

      April 17, 2026

      शेयर बाजार में तेजी से खिले निवेशकों के चेहरे

      April 16, 2026

      सोना तीन हजार महंगा, चांदी 11,800 रुपए चमकी

      April 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इस OTT पर आएगी ‘भूत बंगला’!, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी का घर बैठे ऐसे उठाएं मजा

      By श्वेता चौहानApril 17, 2026

      Bhooth Bangla on OTT: इस OTT पर आएगी ‘भूत बंगला’!, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी का…

      गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया

      April 17, 2026

      अंगूठी निगलने के बाद बापूजी को दर्द, जेठालाल परेशान

      April 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.