Close Menu
    What's Hot

    गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    June 5, 2026

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित: डीसी

    June 5, 2026

    1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      June 5, 2026

      गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 5, 2026

      भारत सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : पुतिन

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी भाजपा को खुली चुनौती, कहा-“डील के दस्तावेज सार्वजनिक करो…
    पंजाब

    मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी भाजपा को खुली चुनौती, कहा-“डील के दस्तावेज सार्वजनिक करो…

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 13, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह तथाकथित ‘भारत-अमरीका डील’ के ज़रिए पंजाब के किसानों को बर्बाद करने और भारत की कृषि को अमरीका को बेचने के लिए ‘बड़ी योजना और साज़िश’ रच रही है।

    पार्टी दफ्तर में मीडिया को संबोधित करते हुए चीमा ने चेतावनी दी कि अगर सस्ता अमरीकी दूध पाउडर, पनीर, अनाज और अन्य कृषि उत्पादों कम दामों पर भारत आने शुरू हो गए तो यह सीधे तौर पर पंजाब और पूरे देश के किसानों को कुचल देगा। उन्होंने सवाल उठाया कि पंजाब के किसान कहां जाएंगे?

    चीमा ने कहा कि पंजाब के किसान दशकों से देश का पेट भर रहे हैं और पंजाब ने पिछले 50 सालों से गेहूं और धान के ज़रिए भारत के राष्ट्रीय अन्न भंडार में बहुत बड़ा योगदान डाला है और आज भी योगदान डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जिस ‘अन्नदाता’ ने देश में एक बड़ी फ़ूड क्रांति लाई, उसे अब एक गहरी राजनीतिक और आर्थिक साज़िश के ज़रिए निशाना बनाया जा रहा है।

    चीमा ने कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी होने का दावा करने वाली और “स्वदेशी भारत” की बात करने वाली भाजपा आज पूरी तरह से अमरीका के हाथों बिक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अमरीका के आगे घुटने टेक दिए हैं और अब भारत को फिर से निर्भर बनाने की कोशिश कर रही है।

    अमरीकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस के एक ट्वीट का हवाला देते हुए चीमा ने कहा कि सच अब पूरी दुनिया के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि अमरीकी कृषि सचिव ब्रूक रोलिंस ने सार्वजनित रूप से राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद किया और खुलकर इस डील का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि इस डील से विशाल भारतीय बाज़ार में अमरीकी कृषि उत्पादों का एक्सपोर्ट बढ़ेगा, यह डील अमरीकी कीमतों को ऊंचा उठाएगी, ग्रामीण अमरीका में नकदी पहुंचाएगी आएगा और अमरीकी आर्थिकता मज़बूत होगी। चीमा ने कहा यह साफ सबूत है कि यह डील भारतीय किसानों के लिए नहीं, बल्कि अमरीकी किसानों के लिए की जा रही है।

    उन्होंने आगे सवाल किया कि पंजाब के भाजपा नेता यह दावा करके जनता को गुमराह क्यों कर रहे हैं कि इस डील से पंजाब को फायदा होगा। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर सीधा निशाना साधते हुए चीमा ने कहा कि जाखड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि पंजाब को लाभ होगा, लेकिन भाजपा में अमरीकी कृषि सचिव के ट्वीट का जवाब देने की हिम्मत नहीं है।

    चीमा ने जाखड़ और भाजपा लीडरशिप से एक सीधा सवाल पूछा कि क्या आपमें इस बयान को ट्वीट के ज़रिए कोट करने और अमरीका को जवाब देने की हिम्मत है?

    चीमा ने मांग की कि सुनील जाखड़, भाजपा के वर्किंग अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और भाजपा सांसद रवनीत बिट्टू तुरंत इस डील के दस्तावेज पंजाब के लोगों, भारत के किसानों और देश के आम नागरिकों के सामने सार्वजनिक करें।
    चीमा ने कहा कि ‘दस्तावेज दिखाओ’, उन्हें सार्वजनिक करो। ये वो दस्तावेज हैं जिनके ज़रिए आप देश को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। टैरिफ और टैक्स के मुद्दों पर रोशनी डालते हुए चीमा ने कहा कि पहले जब भारतीय उत्पाद अमरीका जाते थे, तो लगभग 50% टैरिफ लगाया जाता था, पर अब इसे घटा कर 18% कर दिया गया है। दूसरी ओर, भारत द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों पर टैरिफ घटा कर जीरो कर दिया गया है।

    चीमा ने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि भाजपा, जो बड़े कॉर्पोरेट घरानों के लिए काम करने वाली और कॉर्पोरेट परिवारों द्वारा चलाई जाने वाली भारत अब भारत किसानों को पूंजीपतियों को बेचने की कोशिश कर रही है और यह काम अमेरिका के ज़रिए किया जा रहा है। भाजपा को किसानों और आम नागरिकों का दुश्मन बताते हुए चीमा ने कहा कि यह पार्टी मुट्ठी भर परिवारों और कॉर्पोरेट घरानों की पार्टी है। उनके सहारे देश पर राज कर रही है और देश को बेचने की कोशिश कर रही है।

    चीमा ने आगे कहा कि भाजपा भारत की आज़ादी की कीमत नहीं समझती क्योंकि आज़ादी की लड़ाई के दौरान भाजपा का कोई वजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि न सिर्फ़ मौजूदा नेताओं, बल्कि उनकी पुरानी लीडरशिप का भी देश को आज़ाद कराने की लड़ाई में कोई रोल नहीं था। उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब और कई दूसरे राज्यों के लोगों, जिनमें बंगाली और अलग-अलग इलाकों के नागरिक शामिल थे, ने भारत की आज़ादी के लिए ब्रिटिश राज को कुचला और अंग्रेजों को बाहर निकाला।

    चीमा ने कहा कि आज भाजपा देश को अमरीका के हवाले करने की कोशिश कर रही है। सीधी राजनीतिक चुनौती देते हुए चीमा ने कहा कि भाजपा का कोई भी नेता, चाहे वह पंजाब यूनिट का हो या नेशनल यूनिट का, इस मुद्दे पर बहस के लिए आगे आ सकता है। उन्होंने कहा कि आप यह बेनकाब करेगी कि भाजपा ने पंजाब और भारत के किसानों को कैसे बेचा है।

    चीमा ने भाजपा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग देश के ‘अन्नदाता’ की शान और भविष्य पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे और सच्चाई हर गांव और हर घर तक पहुंचाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक्टर विजय की रैली में समर्थक की मौत
    Next Article CM Yogi Adityanath: जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो: सीएम योगी
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026

      3.79 लाख मरीज़ों को 654 करोड़ रुपये का मुफ़्त इलाज

      June 5, 2026

      वित्त मंत्री चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात; मांगों पर जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

      June 5, 2026

      मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- भाजपा दलबदलुओं को उपयोग कर फेंक देने वाले प्यादों की तरह मानती है

      June 5, 2026

      निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए

      June 5, 2026

      पंजाब सरकार ने की सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत

      June 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      By अंकित कुमारJune 5, 2026

      Gilgit-Baltistan Election: गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा पीओजेके को भारत…

      अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु टेंट व सजावट और टी शर्ट की खरीद को ई-टेंडर आमंत्रित: डीसी

      June 5, 2026

      1 किलो हेरोइन, 5 पिस्तौल और ड्रग्स बरामद, अफगान…

      June 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.