Close Menu
    What's Hot

    अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार

    February 14, 2026

    हरियाणा में 10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, अगर दी ये गलती तो रूकेगा रिजल्ट, एग्जाम के बाद 5 दिन का टाइम

    February 14, 2026

    भाजपा पंजाब एससी विंग के वित्त सचिव अमरजीत सिंह कोकरी कलां ‘AAP’ में शामिल

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार

      February 14, 2026

      अब साउथ ब्लॉक नहीं सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ

      February 14, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

      February 13, 2026

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026

      राष्ट्रीय स्तर पर कृषि जिनसों के उत्पादन-खपत का सर्वे कराए केंद्र सरकार: हरचंद सिंह बरसट

      February 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सर्राफा बाजार में चांदी दे रही चकमा
    दुनिया

    सर्राफा बाजार में चांदी दे रही चकमा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : सर्राफा बाजार में चांदी दे रही चकमा
    Business News Update : सर्राफा बाजार में चांदी दे रही चकमा

    46 साल की सबसे बड़ी उठापटक, कुछ निवेशक हुए मालामाल, कुछ हुए कंगाल

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत में हमेशा से ही यह परंपरा रही है कि लोग आभूषणों से खास लगाव रखते हैं। आदि काल से ही आभूषण की परंपरा भारतीय इतिहास में चलती आई है। आभूषण जहां शरीर के सौंदर्य को बढ़ाते हैं वहीं यह हमें वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। इसी के चलते कई सौ साल से भारतीय लोग सोने व चांदी के आभूषणों को खरीदते आए हैं।

    वहीं पिछले कुछ साल में सोने और चांदी के दाम में आए असमान्य उछाल ने निवेशकों सहित सर्राफा बाजार के पंडितों को भी हैरान किया है। इसमें भी चांदी ने पिछले वर्ष और विशेषकर इस वर्ष की शुरुआत में इतना ज्यादा रिटर्न दिया की सभी हैरान हो गए। आंकड़ों की बात करें तो चांदी इस साल 29 जनवरी को चार लाख रुपए का स्तर पार कर गई जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लेकिन उसके बाद चांदी लगातार नीचे की तरफ गई और यह वर्तमान में 2.55 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

    1980 के बाद सबसे बड़ा अपसेट

    एक रिपोर्ट ने चांदी को लेकर चिंताजनक तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, चांदी अपने 29 जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से करीब एक-तिहाई टूट चुकी है। बाजार में कम लिक्विडिटी और आक्रामक पोजिशनिंग के कारण चांदी में कीमतों का उतार-चढ़ाव 1980 के बाद सबसे चरम स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में भी स्पॉट गोल्ड 0.43% गिरकर 5,062.46 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी लगभग 2% गिरकर 82.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

    शुक्रवार को इस तरह रहा हाल

    पिछले कई दिन से कीमती धातुओं के दाम में चल रही अस्थिरता शुक्रवार को भी कायम रही। दिनभर दोनों के दाम खूब ऊपर और नीचे की तरफ गए। लेकिन बाजार बंद होने के समय ये दोनों ही अपने पिछले स्तर से काफी ज्यादा नीचे बंद हुई। शुक्रवार का दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग और वैश्विक संकेतों के बीच चांदी की कीमत 5% से अधिक टूटकर 2.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों में भी भारी नरमी देखी गई, इससे निवेशकों और ज्वैलर्स ने सतर्कता बरती।

    आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बाजार में व्यापक बिकवाली का दबाव रहा। चांदी की कीमत में 13,500 की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह 5.03% टूटकर 2,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। गुरुवार को यह 2,68,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर थी। वहीं दूसरी तरफ सोना 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 2,400 रुपए की गिरावट आई। यह 1.5% टूटकर 1,58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,60,900 प्रति 10 ग्राम पर था।

    ये भी पढ़ें : Foreign Exchange Reserves : रिकॉर्ड स्तर पर जाकर गिरा विदेशी मुद्रा भंडार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब साउथ ब्लॉक नहीं सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ
    Next Article अपने प्यार को सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा दिन है वैलेंटाइन-डे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित : चौहान

      February 14, 2026

      देश के हितों पर कोई आंच नहीं आने देंगे : गोयल

      February 14, 2026

      भारतीय अर्थव्यवस्था दुर्लभ संतुलन पर खड़ी

      February 13, 2026

      शेयर बाजार ने लगाया गोता, लाल निशान पर बंद

      February 13, 2026

      भारतीय निर्यातकों के पास अमेरिकी बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने का अवसर

      February 13, 2026

      सोने में गिरावट, चांदी की कीमतों में नहीं बदलाव

      February 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार

      By अंकित कुमारFebruary 14, 2026

      US-Iran Conflict : अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार…

      हरियाणा में 10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, अगर दी ये गलती तो रूकेगा रिजल्ट, एग्जाम के बाद 5 दिन का टाइम

      February 14, 2026

      भाजपा पंजाब एससी विंग के वित्त सचिव अमरजीत सिंह कोकरी कलां ‘AAP’ में शामिल

      February 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.