Close Menu
    What's Hot

    रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

    February 14, 2026

    शेयर बाजार का निराशाजनक प्रदर्शन

    February 14, 2026

    राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

      February 14, 2026

      अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार

      February 14, 2026

      अब साउथ ब्लॉक नहीं सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ

      February 14, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

      February 13, 2026

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, February 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार
    Breaking News

    अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Iran Conflict : अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार
    US-Iran Conflict : अमेरिका ने मजबूत की ईरान की घेराबंदी, ईरान का झुकने से इंकार

    दोनों पक्षों के बीच तनाव के बीच चल रहा वार्ता का भी दौर

    US-Iran Conflict (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर जारी है। दोनों इस बात पर भी सहमत हैं कि बातचीत भविष्य में भी जारी रहेगी। लेकिन इसी बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी घेराबंदी मजबूत करते हुए एक और युद्धपोत ईरान की सीमा की तरफ रवाना कर दिया है।

    ज्ञात रहे कि ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने एंट्री करते हुए विद्रोहियों को समर्थन दिया था। जिसके बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिशें शुरू हो गई। हालांकि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने अभी तक न तो इस्तीफा देने के कोई संकेत दिए हैं और न ही वह अमेरिका के दबाव के सामने झुकने को तैयार हैं।

    ईरान पर ट्रंप का यह बयान आया सामने

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते की कोशिशों के बीच मध्य पूर्व में दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं हो पाता है तो इसकी जरूरत पड़ेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन ‘सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है’, क्योंकि अमेरिकी प्रशासन तेहरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। इससे पहले दिन में उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी कि वह ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के लिए मध्य पूर्व में दूसरा विमानवाहक पोत समूह तैनात कर रहे हैं।

    पिछले दिनों खामनेई ने यह अपील की थी

    इस्लामिक क्रांति की 47वीं सालगिरह मनाने के लिए दो दिन पहले यानी 11 फरवरी को एक टीवी संदेश में खामनेई ने ईरान की ताकत, इज्जत और मिलकर किए गए पक्के इरादे का एक जबरदस्त प्रदर्शन बताया। उन्होंने सालाना सालगिरह के प्रदर्शनों को बेमिसाल बताया। वहीं इस्लामिक रिपब्लिक आॅफ ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने देश की सीमा पर किसी भी तरह के खतरे का अधिक बलपूर्वक और व्यापक जवाब देने की चेतावनी दी है। बयान के मुताबिक, ईरान किसी भी खतरे, षड्यंत्र व अतिक्रमण के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। वह किसी भी तरह के खतरों पर व्यापक प्रतिक्रिया देगा।

    ये भी पढ़ें : PM Modi Assam Visit : प्रधानमंत्री असम को देंगे 5450 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में 10वीं-12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, अगर दी ये गलती तो रूकेगा रिजल्ट, एग्जाम के बाद 5 दिन का टाइम
    Next Article विपरीत हालात में भी देश के निर्यात में आया उछाल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

      February 14, 2026

      अब साउथ ब्लॉक नहीं सेवा तीर्थ से चलेगा पीएमओ

      February 14, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

      February 13, 2026

      संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित, लोकसभा में हरदीप पुरी इस्तीफा दो के नारे लगे

      February 13, 2026

      राष्ट्रीय स्तर पर कृषि जिनसों के उत्पादन-खपत का सर्वे कराए केंद्र सरकार: हरचंद सिंह बरसट

      February 13, 2026

      CM Yogi Adityanath: जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो: सीएम योगी

      February 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, लंबे समय से थे बीमार

      By श्वेता चौहानFebruary 14, 2026

      Anand Sagar Death: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर का निधन, लंबे समय से थे…

      शेयर बाजार का निराशाजनक प्रदर्शन

      February 14, 2026

      राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

      February 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.