Close Menu
    What's Hot

    ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे

    May 31, 2026

    हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा

    May 31, 2026

    आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे

      May 31, 2026

      देश के नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने संभाला पदभार

      May 31, 2026

      खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी

      May 31, 2026

      मौसम में आया बदलाव, गर्मी-लू से मिली राहत

      May 31, 2026

      Upendra Dwivedi: आॅपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति: आर्मी चीफ

      May 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना हुआ नरम, चांदी पर भी रहा दबाव
    दुनिया

    सोना हुआ नरम, चांदी पर भी रहा दबाव

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना हुआ नरम, चांदी पर भी रहा दबाव
    Gold Price Update : सोना हुआ नरम, चांदी पर भी रहा दबाव

    दोनों कीमती धातुओं की कीमत टूटी, इस तरह रहा सर्राफा बाजार का हाल

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले कई दिन से कीमती धातुओं के दाम में चल रही अस्थिरता शुक्रवार को भी कायम रही। दिनभर दोनों के दाम खूब ऊपर और नीचे की तरफ गए। लेकिन बाजार बंद होने के समय ये दोनों ही अपने पिछले स्तर से काफी ज्यादा नीचे बंद हुई। शुक्रवार का दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग और वैश्विक संकेतों के बीच चांदी की कीमत 5% से अधिक टूटकर 2.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई।

    वहीं दूसरी तरफ सोने की कीमतों में भी भारी नरमी देखी गई, इससे निवेशकों और ज्वैलर्स ने सतर्कता बरती। आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को बाजार में व्यापक बिकवाली का दबाव रहा। चांदी की कीमत में 13,500 की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह 5.03% टूटकर 2,55,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर बंद हुई। गुरुवार को यह 2,68,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर थी। वहीं दूसरी तरफ सोना 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 2,400 रुपए की गिरावट आई। यह 1.5% टूटकर 1,58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,60,900 प्रति 10 ग्राम पर था।

    शेयर मार्केट में मचा हाहाकार

    सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सुस्ती के चलते धातु, आईटी और कमोडिटी शेयरों में व्यापक बिकवाली के कारण शुक्रवार को बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 90.64 (अस्थायी) पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ।

    दिन के दौरान, बेंचमार्क 1,140.37 अंक या 1.36 प्रतिशत गिरकर 82,534.55 के अंतरादिवसीय निचले स्तर पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 362.9 अंक या 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 25,444.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

    सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

    सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, टाइटन, टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख रूप से पिछड़ गईं। दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ही लाभ कमाने वाली कंपनियां रहीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस पर बोला हमला
    Next Article CM Rekha Gupta ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का किया शुभारंभ
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सरकार ने वस्त्र उद्योग को दी बड़ी राहत

      May 31, 2026

      ईंधन आत्मनिर्भरता के लिए बायोफ्यूल उत्पादन बढ़ाना जरूरी : गडकरी

      May 31, 2026

      भारत में निवेशकों के लिए अवसरों की भरमार : गोयल

      May 29, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव का जीडीपी पर नहीं होगा ज्यादा असर : आरबीआई

      May 29, 2026

      व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका

      May 28, 2026

      पश्चिमी एशिया तनाव ने बढ़ाई उद्योगपतियों की चिंता

      May 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे

      By अंकित कुमारMay 31, 2026

      Iran US War Ceasefire: ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें…

      हैरिटेज वॉक हमारी संस्कृति और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम : डॉ. अरविंद शर्मा

      May 31, 2026

      आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला

      May 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.